ePaper

GT vs CSK: MS Dhoni से लेकर गायकवाड़ तक, क्वालिफायर मुकाबले में धमाल मचाएंगे सीएसके के ये 5 खिलाड़ी

Updated at : 23 May 2023 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
GT vs CSK: MS Dhoni से लेकर गायकवाड़ तक, क्वालिफायर मुकाबले में धमाल मचाएंगे सीएसके के ये 5 खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मंगलवार (23 मई) को आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी. वहीं इस मुकाबले से पहले यहां जानिए सीएसके के 5 ऐसे खिलाड़ी जो इस मैच में धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मंगलवार (23 मई) को आईपीएल 2023 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन के दमपर प्वाइंट्स टेबल पर टॉप-2 में जगह बनाई है. ऐसे में आज हम आपको चेन्नई के 5 ऐसे प्लेयर्स बारे में बताएंगे जो गुजरात के खिलाफ मुकाबले में धमाल मचा सकते हैं.

undefined

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे आईपीएल के इस सीजन में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. कॉन्वे ने अबतक सीएसके के लिए 14 मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्होंने 585 रन बनाए हैं. ऐसे में गुजरात के खिलाफ डेवॉन बल्ले से धमाका कर सकते हैं.

undefined

चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर गुजरात के खिलाफ उनका बल्ला चला तो चेन्नई की जीत की राह काफी आसान हो जाएगी.

undefined

चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में शामिल किए गए अजिंक्य रहाणे का इस बार अलग ही अवतार देखने को मिला है. इस साल रहाणे 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. रहाणे का यह विस्फोटक अंदाज अगर गुजरात के खिलाफ भी देखने को मिला तो गुजरात के लिए मुकाबला काफी मुश्किल भरा हो जाएगा.

undefined

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जितना भी कहा जाए वह कम ही होगा. चाहे विकेट से पीछे से मैच चलाने की बात हो या अंत के ओवर्स में बल्ले से धमाका करने की बात हो. धोनी हर स्थिति में टीम को जिताने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे में धोनी गुजरत को अपने अनुभव के जाल में फंसा सकते हैं.

undefined

सीएसके के आलराउंडर रवींद जडेजा उनकी टीम के सबसे बड़े मैच विनर में से एक हैं. बात बॉलिंग की हो या बैटिंग की जडेजा का जलवा दोनों में जमकर दिखता है. इस सीजन वह अपनी टीम को कई बार मुकाबले जीता चुके हैं. ऐसे में गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में भी कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola