Live Updates

DC vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने दिल्ली को 31 रन से हराया, प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा शानदार शतक

Updated:
विज्ञापन

DC vs PBKS Highlights: आईपीएल 2023 के लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके होम ग्राउंड पर 31 रनों से हरा दिया है. दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी थी, लेकिन पंजाब के लिए जीत जरूरी थी. पंजाब ने यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है. पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला आईपीएल शतक जड़ा. प्रभसिमर ने 65 गेंद पर 103 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े.

विज्ञापन

प्रभसिमरन के शतक से पंजाब ने दिल्ली को हराया

प्रभसिमरन सिंह के शतक के दम पर पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है. दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. अब दिल्ली के लिए कोई मौका नहीं है. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाये. जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 136 रन ही बना सकी है. पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. राहुल चाहर और नाथन एलिस को दो-दो सफलता मिली.

दिल्ली को आठवां झटका, दुबे आउट

प्रवीण दुबे 20 रन बनाकर आउट हो गये हैं. दिल्ली को आठवां झटका लगा है. मैच अब दिल्ली के हाथ से निकलते जा रहा है.

अमन हकीम आउट, दिल्ली को सातवां झटका

अमन हकीम खान आउट हो गये हैं. दिल्ली को सातवां झटका लगा है. दिल्ली को 16वें ओवर में यह झटका लगा है. टीम को जीतने के लिए अब भी 26 गेंद पर 50 रनों की जरूरत है. कुलदीप यादव नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं.

दिल्ली का स्कोर 100 के पार

14 ओवर में दिल्ली का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. इसके बावजूद दिल्ली को जीत के लिए अब भी 36 गेंद पर 66 रनों की जरूरत है. दिल्ली के 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं.

दिल्ली को लगातार लगे दो झटके, हरप्रीत बरार का कमाल

दिल्ली को लगातार दो झटके लगे हैं. दिल्ली का पांचवां और छठा विकेट लगातार गिरा है. हरप्रीत बरार ने कमाल कर दिया. उन्होंने मनीष पांडे के रूप में चौथा विकेट चटकाया. मनीष छठे विकेट के रूप में शून्य पर आउट हुए हैं.

दिल्ली को लगा चौथा झटका, डेविड वॉर्नर आउट

दिल्ली को चौथा झटका लगा है. डेविड वॉर्नर अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. हरप्रीत बरार की गेंद पर वॉर्नर पगबाधा आउट हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola