ePaper

IPL 2022 Points Table: गुजरात को पछाड़कर राजस्थान टॉप पर, रिकॉर्ड 7 मैच हारकर मुंबई सबसे फिसड्डी

Updated at : 23 Apr 2022 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 Points Table: गुजरात को पछाड़कर राजस्थान टॉप पर, रिकॉर्ड 7 मैच हारकर मुंबई सबसे फिसड्डी

Pune: Rajasthan Royals players celebrates the wicket of Abhishek Sharma of the Sunrisers Hyderabad during match 5 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) T20 cricket match between the Sunrisers Hyderabad and the Rajasthan Royals, at the MCA International Stadium in Pune, Tuesday, March 29, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_29_2022_000291A)

दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है. राजस्थान ने अबतक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अबतक 35 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है. जबकि लगातार 7 मैच हारकर मुंबई इंडियंस सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर

दिल्ली कैपिटल्स पर धमाकेदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने प्वाइंट टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है. राजस्थान ने अबतक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान के अबतक 10 प्वाइंट हो गये हैं. जबकि हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस की टीम 6 मैच में 5 जीत और एक हार के बाद 10 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. आरसीबी के भी 10 प्वाइंट हैं और फाफ डुप्लिसस की टीम 7 मैच में 5 जीत और दो हार के बाद 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.

Also Read: IPL 2022: कोरोना के कारण दिल्ली को एक और झटका, रिकी पोंटिंग के परिवार का सदस्य हुआ कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ और हैदराबाद के एक बराबर प्वाइंट

लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के एक बराबर अंक हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. उसी तरह हैदराबाद की टीम ने अबतक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 4 में जीत और दो हार का सामना करना पड़ा है.

दिल्ली, केकेआर और पंजाब के एक बराबर अंक

दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के एक बराबर अंक हैं. तीनों टीमों ने तीन-तीन मैच जीते हैं और 4 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली 6ठे, केकेआर 7वें और पंजाब 8वें नंबर पर बनी हुई हैं.

चेन्नई और मुंबई की टीम सबसे फिसड्डी

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम इस समय सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है. जिसमें दो मैच जीत कर चेन्नई की टीम 9वें स्थान पर बन हुई है और मुंबई इंडियंस 7 मैच हारकर सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola