ePaper

IPL 2022, Points Table: चेन्नई को रौंदकर गुजरात टाइटंस का प्वाइंट टेबल में दबदबा, देखें अन्य टीमों का हाल

Updated at : 18 Apr 2022 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022, Points Table: चेन्नई को रौंदकर गुजरात टाइटंस का प्वाइंट टेबल में दबदबा, देखें अन्य टीमों का हाल

Mumbai: David Miller of Gujarat Titans during the 4th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Gujarat Titans and Lucknow Super Giants, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Monday, March 28, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_28_2022_000299B)

आईपीएल 2022 के 29वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया. धमाकेदार जीत के साथ ही गुजरात ने प्वाइंट टेबल के टॉप पर अपना दबदबा कायम रखा है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सभी पूरानी टीमों पर नयी टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का दबदबा नजर आ रहा है. हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात ने चौंकाते हुए 5 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी 6 मैचों में 4 मैच जीतकर 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है.

चेन्नई को हराकर गुजरात का प्वाइंट टेबल में दबदबा कायम

आईपीएल 2022 के 29वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया. धमाकेदार जीत के साथ ही गुजरात ने प्वाइंट टेबल के टॉप पर अपना दबदबा कायम रखा है. गुजरात टाइटंस ने अबतक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 5 मैच जीतकर गुजरात टाइटंस 10 प्वाइंट लेकर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है.

Also Read: IPL 2022: रविंद्र जडेजा का लाइव मैच में रोमांस, बीच मैदान से पत्नी रीवा सोलंकी को दिया फ्लाइंग किस
undefined

लखनऊ सुपर जायंट्स का शानदार प्रदर्शन, नंबर दो पर कब्जा

आईपीएल 2022 में नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. केएल राहुल की अगुआई वाली टीम अबतक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 4 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है. 4 मैच जीतकर लखनऊ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के भी 8-8 अंक हैं. आरसीबी नंबर तीन पर और हैदराबाद की टीम नंबर चार पर बनी हुई है.

तीन टीमों के एक बराबर अंक

प्वाइंट टेबल में तीन टीमों के एक बराबर अंक हैं. राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के 6-6 अंक हैं. लेकिन नेट रनरेट के आधार पर राजस्थान 5वें नंबर पर, केकेआर 6ठे और पंजाब 7वें स्थान पर पहुंच गयी है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 4 अंक हैं और प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गयी है.

मुंबई और चेन्नई का बेहद खराब प्रदर्शन

अबतक खेले गये मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. चेन्नई की टीम 6 मैच खेलकर केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर 9वें स्थान पर पहुंच गयी है. जबकि सभी 6 मैच हारकर मुंबई इंडियंस की टीम सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है. मुंबई को अभी अपना खाता खोलना बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola