IPL 2022 Points Table: सीएसके की बड़ी जीत के बाद बदला प्वाइंट टेबल का समीकरण, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2022 में रविवार को डबल हेडर मुकाबले में रोमांचक मुकाबला हुआ. पहले मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया. दूसरा मुकाबला सीएसके ने जीता. सीएसके ने इस सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की. एमएस धोनी की सेना ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से हराया. इस जीत से अंक तालिका में सीएसके को फायदा हुआ.
रविवार आठ मई को आईपीएल के डबल हेडर मुकाबले के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रनों से हराया. वहीं, सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से करारी शिकस्त दी. इस शानदार जीत के साथ सीएसके ने प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.
रविवार को मिली जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 14 अंक हो गये हैं. आरसीबी ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. अंक तालिका में आरसीबी चौथे नंबर पर ही है, लेकिन उसके नेट रन रेट में सुधार हुआ है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और चार में जीत दर्ज की है. सीएसके के आठ अंक हो गये हैं और वह अंक तालिका में आठवें नंबर पर है.
Also Read: IPL 2022: LPG सिलेंडर बेचने वाले का बेटा आईपीएल में मचा रहा धमाल, ‘मिस्टर IPL’ को मानता है अपना आदर्श
शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी शानदार जीत दर्ज की और अंक तालिका में गुजरात टाइटंस को पछाड़कर टॉप पर पहुंच गयी. केएल राहुल की टीम ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और 16 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है. दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस है. गुजरात ने भी 11 में से आठ मुकाबले जीतकर 16 अंक हासिल किये हैं.
राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. राजस्थान ने 11 में से सात मुकाबले जीते हैं और 14 अंक हासिल किये हैं. आरसीबी भी 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को मिली हार के बाद 10 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं और पांच जीत के साथ छठे नंबर पर काबिज है.
Also Read: IPL 2022: विराट कोहली को आईपीएल छोड़ देनी चाहिए, टीम इंडिया के पूर्व चीफ कोच रवि शास्त्री ने दी खास सलाह
मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स ने भी अब तक 11 मैचों में पांच में जीत दर्ज की है. 10 अंकों के साथ पंजाब की टीम सातवें नंबर पर है. सीएसके आठवें नंबर पर पहुंच गयी है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में चार जीत के बाद नौवें नंबर पर है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन के साथ अंतिम पायदान पर खड़ा है. एमआई को 10 में से केवल दो जीत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




