ePaper

IPL 2022 : आखिर क्‍यों मुंबई की हुई लगातार 8वीं हार ? जानें क्‍या बोले कप्तान रोहित शर्मा

Updated at : 25 Apr 2022 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 : आखिर क्‍यों मुंबई की हुई लगातार 8वीं हार ? जानें क्‍या बोले कप्तान रोहित शर्मा

Mumbai: Rohit Sharma, captain of Mumbai Indians plays a shot during the Indian Premier League 2022 cricket match between Lucknow Super Giants and Mumbai Indians, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Sunday, April 24, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_24_2022_000261A)

IPL 2022 : मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने आगे कहा कि यह सिर्फ इस मैच की बात नहीं है. हमने पूरे टूर्नामेंट में खराब बल्लेबाजी की. कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी लेकर आखिरी तक खेलने को तैयार नहीं दिख रहा.

विज्ञापन

IPL 2022/ Mumbai Indians : लोकेश राहुल के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ ने मुंबई को 36 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुंबई के सामने 169 का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में टीम मुंबई की टीम 8/132 रन बना सकी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली जीत का इंतजार कर रहे मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा में लखनऊ सुपर जयंट्स के खिलाफ यहां 36 रन की शिकस्त के बाद कहा कि उनके बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया.

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाने के बाद मुंबई की पारी को आठ विकेट पर 132 रन पर रोक दिया. सत्र में लगातार आठवीं बार हार का सामना करने के बाद रोहित ने कहा कि हमनें अच्छी गेंदबाजी कर उन्हें कम स्कोर पर रोका था. हम हालांकि अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाये. हमने साझेदारियां नहीं बनायी और खराब शॉट खेले, खराब शॉट खेलने वालो में मैं भी शामिल था.

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने आगे कहा कि यह सिर्फ इस मैच की बात नहीं है. हमने पूरे टूर्नामेंट में खराब बल्लेबाजी की. कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी लेकर आखिरी तक खेलने को तैयार नहीं दिख रहा. मैच में 62 गेंद की पारी में 12 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 103 रन बनाने वाले लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल मैन ऑफ द मैच रहे.

Also Read: MI vs LSG, IPL 2022 : मुंबई की लगातार 8वीं हार, केएल राहुल के शतक से लखनऊ की धमाकेदारी जीत

सत्र में अपना दूसरा शतक जड़ मैन ऑफ द मैच बने राहुल ने कहा कि मैंने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाज़ी की. मुझे ख़ुशी है कि मैं आज इसमें सफल रहा. उन्होंने कहा कि इस पिच पर पिछले कुछ मैच मेरे लिए अच्छे नहीं गए थे, इसलिए मैंने पारी की शुरुआत में संभल कर बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइक बदलने पर ध्यान दिया और परिस्थितियों को समझने के बाद पारी को आगे बढ़ाया.

यहां चर्चा कर दें कि मुंबई की ये लगातार 8वीं हार थी और बल्लेबाजी फ्लॉप रही.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola