ePaper

IPL 2022: डेवोन कॉनवे की प्री वेडिंग पार्टी में एमएस धोनी का धमाल, चेन्नई के सितारों ने किया लुंगी डांस

Updated at : 20 Apr 2022 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: डेवोन कॉनवे की प्री वेडिंग पार्टी में एमएस धोनी का धमाल, चेन्नई के सितारों ने किया लुंगी डांस

महेंद्र सिंह धोनी कॉनवे की प्री वेडिंग पार्टी में अलग ही लुक में नजर आये. धोनी येलो कलर के कुर्ते और लुंगी में दिखाई दिये. धोनी ने दूल्हे राजा कॉनवे के साथ तस्वीर भी खिंचाई. कॉनवे सफेद कुर्ते और सफेद लुंगी में नजर आये.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कॉनवे अपनी गर्लफ्रेंड किम वॉटसन से शादी करने वाले हैं. न्यूजीलैंड के ओपनर कॉनवे इस समय भारत में हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल खेल रहे हैं. कॉनवे की शादी से पहले चेन्नई की पूरी टीम ने जश्न मनाया. जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित पूरी टीम लुंगी और कुर्ते में नजर आयी. धोनी के लुक ने सभी का ध्यान खींचा और अब सोशल मीडिया पर तेजी से तस्वीरें शेयर की जा रही हैं.

कॉनवे की प्री वेडिंग पार्टी में चेन्नई के खिलाड़ियों ने किया लुंगी डांस

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भले ही मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, लेकिन टीम जश्न का कोई मौका हाथ से जाने ने देती. फ्रेंचाइजी के लिए सारे खिलाड़ी खास हैं. तभी तो फ्रेंचाइजी ने कॉनवे के लिए प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया. पार्टी में पूरी चेन्नई सुपर किंग्स दक्षिण भारतीय ड्रेस में नजर आयी. टीम के खिलाड़ी लुंगी और कुर्ते में नजर आये. सभी खिलाड़ियों ने कॉनवे को बधाई दी और लुंगी डांस किया.

Also Read: IPL 2022: हार के बाद केएल राहुल पर लगा भारी जुर्माना, मार्कस स्टोइनिस को लगी फटकार, जानें क्या है मामला

येलो कुर्ते और लुंगी में धोनी ने मचाया धमाल

महेंद्र सिंह धोनी कॉनवे की प्री वेडिंग पार्टी में अलग ही लुक में नजर आये. धोनी येलो कलर के कुर्ते और लुंगी में दिखाई दिये. धोनी ने दूल्हे राजा कॉनवे के साथ तस्वीर भी खिंचाई. कॉनवे सफेद कुर्ते और सफेद लुंगी में नजर आये.

पार्टी में वीडियो कॉल से जुड़ी कॉनवे की दुल्हनिया किम

प्री वेडिंग पार्टी में कॉनवे की दुल्हनिया वीडियो कॉल से जुड़ी थीं. पूरी चेन्नई की टीम ने कॉनवे और किम को नये जीवन की शुरुआत करने के लिए बधाई दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे का वेडिंग वीडियो भी शेयर किया. जिसमें पूरी टीम के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2022 में खराब शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 अच्छा नहीं रहा है. शुरुआत चार मुकाबले में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि उसके बाद आरसीबी को 23 रन से हराने के बाद लगा कि टीम ने जीत की राह में प्रवेश कर लिया है. लेकिन 6ठे मुकाबले में गुजरात से 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 5 मैच हार कर चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola