ePaper

DC vs SRH, IPL 2022: हैदराबाद-दिल्ली मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम, पिच से किसे मिलेगी मदद

Updated at : 05 May 2022 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
DC vs SRH, IPL 2022: हैदराबाद-दिल्ली मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम, पिच से किसे मिलेगी मदद

Mumbai: Axar Patel of Delhi Capitals celebrates after taking the wicket of Suyash Prabhudessai of Royal Challengers Bangalore during the Indian Premier League 2022 cricket match between Delhi Capitals and Royal Challengers Bangalore, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Saturday, April 16, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_16_2022_000283B)

हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबले के दौरान तापमान 30-34 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद की जा रही है, तो मैच के समय हवा की गति 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 50वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals ) के बीच भिड़ंत होगी. दिल्ली का मुकाबला जहां उतार-चढ़ाव वाला रहा है, वहीं हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है. जब दोनों टीमें आज शाम आपस में भिड़ेंगी तो उस समय मौसम कैसा रहेगा और बेब्रोन स्टेडियम से किसी मदद मिलेगी, आइये रिपोर्ट पर एक नजर डालें.

पिच रपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के बेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच से गेंदबाजों और बल्लेबाजों को समान रूप से मदद मिलेगी. हालांकि मैच में ओस की बड़ी भूमिका रहेगी. जिससे टॉस जीतने वाली टीम हर हाल में पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. इस मैदान पर आईपीएल 2022 के 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 7 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत हुई है, जबकि 3 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.

Also Read: CSK vs RCB, IPL 2022 : चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगा झटका, आरसीबी ने 13 रन से हराया

वेदर रिपोर्ट

हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबले के दौरान तापमान 30-34 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद की जा रही है, तो मैच के समय हवा की गति 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

Also Read: IPL 2022: रांची के सुशांत मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल, इस खिलाड़ी की जगह मिली इंट्री

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जे सुचित / श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक और टी नटराजन.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola