ePaper

CSK vs RCB, IPL 2022 : चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगा झटका, आरसीबी ने 13 रन से हराया

Updated at : 05 May 2022 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
CSK vs RCB, IPL 2022 : चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगा झटका, आरसीबी ने 13 रन से हराया

Pune: Royal Challengers Bangalore players greet each other celebrating their win against the Chennai Super Kings during the 49th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), at MCA International Stadium in Pune, Wednesday, May 4, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_04_2022_000248B)

आरसीबी की जीत में लोमरोर, दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल की बड़ी भूमिका रही. लोमरोर ने 27 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली, तो दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाया. जबकि हर्षल पटेल ने तीन विकेट चटकाये.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 49वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया. इसके साथ ही एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. जीत के लिए 174 रन का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी.

आरसीबी की जीत में चमके लोमरोर, कार्तिक और हर्षल पटेल

आरसीबी की जीत में लोमरोर, दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल की बड़ी भूमिका रही. लोमरोर ने 27 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली, तो दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाया. जबकि हर्षल पटेल ने तीन विकेट चटकाये. मैक्सवेल ने भी दो विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ दी.

Also Read: IPL 2022: रांची के सुशांत मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल, इस खिलाड़ी की जगह मिली इंट्री

बेकार गयी कॉनवे की अर्धशतकीय पारी

डेवोन कॉनवे ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाकर अपनी टीम को शानदार सपोर्ट किया, लेकिन दूसरे बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण चेन्नई को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. कॉनवे ने 37 गेंदों में 6 चौकों और दो छककों की मदद से 56 रनों की पारी खेली. जबकि गायकवाड़ ने 28 और मोईन अली ने 34 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूती दी. लेकिन उथप्पा, रायुडू, जडेजा और एमएस धोनी ने निराश किया. धोनी केवल दो रन और जडेजा 3 रन बनाकर आउट हुए. जबकि रायुडू 10 और रॉबिन उथप्पा केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये.

आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने चटकाये सबसे अधिक विकेट

आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जबकि मैक्सवेल ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिये. शाहबाज अहमद, हेजलवुड और हसरंगा ने एक-एक विकेट चटकाये.

चेन्नई को हराकर आरसीबी प्वाइंट टेबल में नंबर चार पर

चेन्नई को हराकर आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल में नंबर चार पर पहुंच गयी है. आरसीबी ने 11 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की है और 12 अंक लेकर नंबर चार पर जगह बना लिया है. दूसरी ओर 10 में से केवल तीन मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स केवल 6 अंक लेकर 9वें नंबर पर बनी हुई है. चेन्नई की यह टूर्नामेंट में 7वीं हार थी. 6 मुकाबले रविंद्र जडेजा की कप्तानी में टीम में मैच गंवाया, जबकि धोनी की कप्तानी में यह पहली हार थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola