ePaper

IPL 2020 RCB vs RR : फॉर्म में लौटे विराट कोहली, मैदान पर मचाया कोहराम

Updated at : 03 Oct 2020 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 RCB vs RR : फॉर्म में लौटे विराट कोहली, मैदान पर मचाया कोहराम

Abu Dhabi: Royal Challengers Bangalore batsman Virat Kohli in action during IPL 2020 cricket match against Rajasthan Royals, at Sheikh Zayed Stadium in Abu Dhabi, United Arab Emirates, Saturday, Oct. 3, 2020. (Sportzpics/PTI Photo)(PTI03-10-2020_000228A) *** Local Caption ***

IPL 2020, RCB vs RR, Virat Kohli, returns in form, Unbeaten half-century, Abu Dhabi रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपने फॉर्म में लौट आये. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 के 15वें मुकाबले में विराट कोहली ने मैदान पर कोहराम मचा दिया. उन्होंने मैदान पर जमकर आतिशबाजी की. कोहली के 53 गेंद में नाबाद 72 रन की मदद से आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

अबुधाबी : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपने फॉर्म में लौट आये. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ आईपीएल 2020 (indian premium league) के 15वें मुकाबले में विराट कोहली ने मैदान पर कोहराम मचा दिया. उन्होंने मैदान पर जमकर आतिशबाजी की. कोहली के 53 गेंद में नाबाद 72 रन की मदद से आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की.

इससे पहले तीन मैचों में उन्होंने 14, 1 और 3 रन बनाये थे. राजस्थान के खिलाफ कोहली ने अपनी 72 रनों की नाबाद पारी के दौरान 53 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जमाये. कोहली ने 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कोहली ने टोम कुरेन के एक ओवर में 3 चौके जमाये.

नाबाद अर्धशतक जमाकर फार्म में लौटे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि साथी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से उन्हें लय हासिल करने का पर्याप्त समय मिल गया.

Also Read: हैदराबाद से हार के बाद खिलाड़ियों को धौनी की सलाह, बार-बार एक ही गलती! जीतना है तो पकड़ो कैच

कोहली ने मैच के बाद कहा, यह मजेदार और रोमांचक मैच था. मैं जोस से कह रहा था कि मुझे इस खेल से प्यार और नफरत दोनों है. खराब फार्म में होने पर भी अगर टीम अच्छा खेल रही है तो आपको अपनी लय हासिल करने के लिये और समय मिल जाता है.

उन्होंने कहा , यह दो अहम अंक है. पिछले मैच के बाद उनकी हौसलाअफजाई जरूरी थी. दुबई में गर्मी है लिहाजा वहां से यहां आकर हवा के कारण बेहतर लगा. उन्होंने कहा , हमने शुरुआत अच्छी की है और इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.

Also Read: IPL 2020 : किट खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, पिता थे ड्राइवर, बेटा IPL में मचा रहा धमाल
कोहली ने की देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ

चार मैचों में तीसरा अर्धशतक जमाने वाले देवदत्त पडिक्कल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा , वह वाकई में काफी प्रतिभाशाली है. उसके शॉट्स क्लीन होते हैं और उसे खेल की बखूबी समझ है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola