ePaper

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार, संकट में धौनी की टीम, देखें प्वाइंट टेबल का हाल

Updated at : 08 Oct 2020 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2020 : मुंबई इंडियंस का जलवा बरकरार, संकट में धौनी की टीम, देखें प्वाइंट टेबल का हाल

Abu Dhabi: Chennai Super Kings Skipper MS Dhoni and Mumbai Indians Captain Rohit Sharma during the toss for the first cricket match of IPL 2020 at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, UAE, Saturday, Sept. 19, 2020. (PTI Photo/Sportzpics) (PTI19-09-2020_000195B)

ipl 2020, point table, Mumbai Indians, chennai super kings, Dhoni कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गये रोमांचक मुकाबले के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है. चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस समय 6 मैच खेलकर 4 शानदार जीत और 2 हार के बाद 8 अंक लेकर टॉप पर बरकरार है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईपीएल 2020 में अब तक 21 मुकाबले हो चुके हैं. आधा से अधिक सफर भी टूर्नामेंट का निकल चुका है. अब तक जितने भी मुकाबले हुए हैं, उसमें कई रिकॉर्ड बनें हैं, तो कई रिकॉर्ड टूटे भी हैं. टीमों के प्रदर्शन में भी काफी उतार-चढ़ाव रहा है. अब तक एक भी टीम ऐसी नहीं है, जो सभी मैच जीती हों. सभी टीमें कुछ न कुछ मैच जरूर हारी हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गये रोमांचक मुकाबले के बाद प्वाइंट टेबल में भी बड़ा फेरबदल हुआ है. चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस समय 6 मैच खेलकर 4 शानदार जीत और 2 हार के बाद 8 अंक लेकर टॉप पर बरकरार है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 मैच में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 अंक लेकर दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

5 मैचों में 3 जीत और 2 हार के बाद 6 अंक लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम तीसरे नंबर पर बनी हुई है. विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु की टीम 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ 6 अंक लेकर चौथे स्थान पर मौजूद है.

Also Read: IPL 2020 : चेन्नई की हार के बाद निशाने पर केदार जाधव, देखें कोच फ्लेमिंग ने क्या कहा

टूर्नामेंट में 6 मैच में 4 हार और केवल दो जीत के साथ केवल 4 अंक लेकर संकट में फंसी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गयी है. महेंद्र सिंह धौनी के लिए आने वाला समय साधारण नहीं होने वाला है. बाकी बचे मैचों में धौनी की टीम को हर हाल में जीत दर्ज करना होगा.

देखें प्वाइंट टेबल

8 टीमेंTeamमैच खेलेजीतेहारेमैच ड्राप्वाइंट अबतकनेट रन रेट
मुंबईMumbai Indians642081.488
दिल्लीDelhi Capitals541081.06
कोलकाता Kolkata Knight Riders 532060.002
बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore53206-1.355
चेन्नईChennai Super Kings62404-0.317
हैदराबादSunrisers Hyderabad52304-0.417
राजस्थानRajasthan Royals 52304-0.826
पंजाबKings XI Punjab514020.178

प्वाइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के बाद 4 अंक लेकर 6ठे स्थान पर है, जबकि 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के बाद 4 अंक लेकर राजस्थान रॉयल्स की टीम 7वें नंबर पर मौजूद है. मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे खराब प्रदर्शन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का रहा है. पंजाब की टीम 5 मैच में 1 जीत और 4 हार के साथ सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola