IPL 2020, SRH vs RR Live Score : रियान पराग-तेवतिया की विस्फोट पारी, राजस्थान ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
Dubai: Rajasthan Royals batsmen Robin Uthappa and Sanju Samson plays a shot during the Indian Premier League 2020 cricket match against Sunrisers Hyderabad, at Dubai International Cricket Stadium, in Dubai, Sunday, Oct. 11, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI11-10-2020_000104A)
IPL 2020 Live Score, Live Streaming, SRH vs RR Live Cricket Score, Sunrisers Hyderabad, rajasthan royals : युवा बल्लेबाजों राहुल तेवतिया और रियान पराग की उम्दा पारियों और दोनों के बीच नाबाद तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स ने विषम परिस्थितयों से उबरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा और प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बनाए रखा. सनराइजर्स ने मनीष पांडे (54) और कप्तान डेविड वार्नर (48) की पारियों की बदौलत चार विकेट पर 158 रन बनाए जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने तेवतिया (नाबाद 45) और पराग (नाबाद 42) के बीच छठे विकेट की 7.5 ओवर में 85 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज की.
6ठे विकेट के लिए पराग और तेवतिया के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
रियान पराग और राहुल तेवतिया ने 6ठे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी बनायी और अपनी टीम को जीत दिलायी. 6ठे विकेट के लिए नबादा साझेदारी के साथ शानदार जीत दर्ज करने वालों की सूची में पराग और तेवतिया ने 2014 में स्मिथ और फॉल्कनर के बीच 6ठे विकेट के लिए नाबाद 85 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी की. 6ठे विकेट के लिए सबसे अधिक नाबाद साझेदारी और जीत का रिकॉर्ड रायडू और पोलार्ड का है. दोनों ने 2012 में बेंगलुरु के खिलाफ 122 रन की नाबाद साझेदारी निभायी थी.
रियान पराग-तेवतिया की विस्फोट पारी, राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
रियान पराग और राहुल तेवतिया के दम पर राजस्थान रॉयल ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया. पराग ने 26 गेंदों में 2 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाये. जबकि राहुल तेवतिया ने 28 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाये. दोनों खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल को उस समय संकट से बाहर निकाला, जब टीम 78 रन पर पांच विकेट खोकर हार के कगार पर पहुंच चुकी थी.
15 ओवर में राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन
राजस्थान का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 94 रन है. राहुल तेवतिया और रियान पराग इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं.
राजस्थान को पांचवां झटका, संजू सैमसन 26 रन बनाकर आउट
राजस्थान रॉयल्स को 12वें ओवर में पांचवां झटका लगा है. स्पिनर राशिद खान ने संजू सैमसन को बेयरस्टो के हाथों अपना शिकार बनाया. सैमसन ने 3 चौके की मदद से 25 गेंदों में 26 रन बनाया.
राजस्थान को चौथा झटका, उथप्पा 18 रन पर आउट
राजस्थान रॉयल्यस को 10वें ओवर में रॉबिन उथप्पा के रूप में चौथा झटका लगा है. उथप्पा को राशिद खान ने पगबाधा आउट किया. आउट होने से पहले उथप्पा ने 1 चौके और एक छक्के की मदद से 15 गेंदों में 18 रन बनाया. टीम का स्कोर 12वें ओवर में 4 विकेट पर 74 रन है. इस समय संजू सैमसन और रियान पराग बल्लेबाजी कर रहे हैं.
राजस्थान को तीसरा झटका, स्मिथ के बाद बटलर भी आउट
राजस्थान रॉयल्स को पांच ओवर के अंदर तीसरा झटका लगा है. चौथे ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ दुर्भाग्यपूर्ण रूप से 6 गेंदों में 5 रन बनाकर रन आउट हुए. स्मिथ को शंकर और नटराजन ने रन आउट किया. फिर पांचवें ओवर में खलील अहमद ने जोश बटलर को अपना शिकार बनाया. बटलर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में 16 रन बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए