IPL 2020, KXIP vs MI Latest Update : रोहित का रिकॉर्ड अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 48 रन से हराया
Abu Dhabi: Mumbai Indians players celebrate the wicket of Kings XI Punjab batsman Mayank Agarwal during the Indian Premier League 2020 cricket match, at Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi, Thursday, Oct. 1, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI01-10-2020_000271B)
IPL 2020, KXIP vs MI Today’s IPL Match, KXIP vs MI Match Prediction, KXIP vs MI Head To Head, rohit sharma score, ipl match, Indian Premier League 2020, ipl auction: आईपीएल 2020 के 13वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रनों से हरा दिया. मुंबई के लक्ष्य 191 का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना पायी. मालूम पंजाब के खिलाफ टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या व किरोना पोलार्ड की आखिरी ओवर में की गयी आतिशबाजी के दम पर पंजाब के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य रखा था. मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाये. इससे पहले पंजाब ने टॉस जीता और कप्तान केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हराया
आईपीएल 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब पर 48 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. मुंबई के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर केवल 143 रन ही बना पायी. मुंबई की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. बुमराह, पेटिनसन और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट चटकाये. वहीं बोल्ट और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिये.
पंजाब को बड़ा झटका, पूरन 44 रन बनाकर आउट
किंग्स इलेवन पंजाब को जेम्स पैटिनसन ने चौथा झटका दिया. उन्होंने निकोलस पूरन को 44 के स्कोर पर चलता किया. पूरन ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 गेंदों में 44 रन बनाये.
चाहर ने पंजाब को दिया तीसरा झटका, केएल राहुल 17 रन पर आउट
राहुल चाहर ने पंजाब को तीसरा झटका दिया. अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चाहर ने राहुल को बोल्ड किया. आउट होने से पहले कप्तान राहुल ने 19 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाये. इससे पहले क्रुणाल पांड्या ने नायर को शून्य पर आउट किया था.
बुमराह ने पंजाब को दिया बड़ा झटका, मयंक अग्रवाल 25 रन पर आउट
जसप्रीत बुमराह ने पंजाब को पहला झटका दिया है. मयंक अग्रवाल जो खतराक बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें बुमराह ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया. मयंक ने 3 चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 25 रन बनाये. बुमराह ने अपने पहले ओवर में केवल एक रन दिये और मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
पंजाब की बेहतरीन शुरुआत, चौके-छक्के जड़ रहे राहुल और मयंक अग्रवाल
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब को शानदर शुरुआत दिलायी है. दोनों बल्लेबाज इस समय वौकों और छक्कों की बरसात कर रहे हैं. 4 ओवर में टीम का स्कोर इस समय बिना नुकसान के 37 रन है.
20वें ओवर में पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने 4 छक्के की मदद से बनाये 25 रन
20वें ओवर में हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड ने 25 रन बनाये. कृष्णप्पा गौथम को ओवर में दूसरी गेंद पर पांड्या ने पहला छक्का जमाया और तीसरी गेंद पर एक रन बनाकर स्ट्राइक पोलार्ड हो दिया. फिर पोलार्ड ने आखिरी गेंदों पर हैट्रीक छक्का जमाया और मुंबई के स्कोर 191 तक पहुंचाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए