Live Updates

IPL 2020, CSK vs DC: दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Chennai Super Kings (CSK) batsman Faf du Plessis plays a shot during IPL 2020 cricket match against Delhi Capitals (DC), at Dubai International Cricket Stadium in Abu Dhabi, Friday, Sept. 25, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI25-09-2020_000286A)

CSK vs DC Match, IPL 2020, : आईपीएल सीजन 13 (IPL-13) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हुआ, जिसमें दिल्ली ने चेन्नई को शिकस्त दी. चेन्नई सुपर किंग्स का ये तीसरा और दिल्ली कैपिटल्स का ये दूसरा मैच था. गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया था. दूसरे मैच में चेन्नई को राजस्थान के हाथों 16 रनों से हार मिला थी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में किंग्स 11 पंजाब को सुपर ओवर में हराकर विजयी से शुरुआत की थी. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 3 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स अभी भी अपने पहले खिताब के लिए जद्दोजहद कर रही है.

विज्ञापन

दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से हराया

एकतरफा मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रनों से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से हराया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 175 रन बनाये. इसके जवाब में चेन्नई सात विकेट पर 131 रन ही बना पाया. दिल्ली की ओर से पृथ्वी साव ने शानदार 64 रनों की पारी खेली.

थम गयी चेन्नई के रनों की रफ्तार 

चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज सेन वाटसन और मुरली विजय के आउट होने के साथ ही चेन्नई के रनों की रफ्तार थम गयी है. डू प्लेसिस और गायकवाड़ पारी को संभालने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. दोनों क्रीज पर जमे हुए हैं.

धौनी की टीम को दिल्ली ने दिया 176 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने चेन्नई को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया है. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और शिखर धवन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. दस ओवर तक टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा था. बाद में दोनों ही सलामी बल्लेबाज आउट हुए और कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने मोर्चा संभाला. इस प्रकार पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन बनाये.

कप्तान श्रेयस को कप्तान धौनी ने भेजा पवेलियन

अच्छी लय में चल रहे दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को एम एस धौनी ने विकेट के पीछे कैच लपककर पवेलियन भेज दिया. सैम कुरैन के आखिरी गेंद पर धौनी ने उन्हें 26 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इस वक्त 19वां ओवर चल रहा था. कुरैन की शॉट बॉल को श्रेयस ने बाहर खेलने का प्रयास किया और बॉल सीधा विकेटकीपर धौनी के ग्लव्स में चला गया.

धौनी ने पृथ्वी साव को किया स्टंप OUT

पृथ्वी साव ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत देते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. पृथ्वी को कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने स्टंप आउट किया. उस समय पृथ्वी 64 रन बनाकर खेल रहे थे. पीयूष चावला की गेंद पर शॉट खेलने के लिए जैसे ही पृथ्वी आगे बढ़े, धौनी ने उनका विकेट चटका दिया. पृथ्वी साव ने 43 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया.

पृथ्वी साव ने पूरा किया अपना अर्धशतक

पृथ्वी साव ने मैच के दसवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उन्होंने 35 गेंद में 50 रन बनाये. अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola