ePaper

हार्दिक पांड्या हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए होंगे तैयार

Updated at : 23 Dec 2023 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए होंगे तैयार

Pune: India's bowler Hardik Pandya attempts to stop the ball during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI10_19_2023_000115A)

हार्दिक पांड्या चोट के कारण आईपीएल 2024 सीजन से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की मुश्किले काफी बढ़ सकती हैं. क्योंकि आगामी सीजन के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है. ऐसे में सवाल यह है कि हार्दिक की जगह मुंबई की कप्तानी कौन करेगा. क्या राेहित शर्मा इसके लिए तैयार होंगे.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से चूक सकते हैं. आईपीएल 2024 के लिए मिनी नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था. जब मुंबई ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया, जब उसे फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हार्दिक जनवरी 2024 में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी चूक जाएंगे. हार्दिक के आईपीएल से बाहर रहने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुंबई की कप्तानी कौन करेगा. क्या रोहित इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार होंगे.

वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे हार्दिक पांड्या

एनडीटीवी के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे. उनके अगले सीजन में आईपीएल खेलने पर भी संदेह बना हुआ है. पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान टखने में चोट लगने के बाद से हार्दिक मैदान से बाहर हैं. आईपीएल में हार्दिक पांड्या पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे.

Also Read: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस ने इंस्टा पर एक दिन में गंवाए 4.5 लाख फॉलोवर्स

गुजरात टाइटंस से मुंबई में आए हार्दिक

2022 में जब दस टीमों की घोषणा की गई तो गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का जन्म हुआ. मेगा नीलामी में गुजरात ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें कप्तान बनाया. इस सीजन में हार्दिक ने गुजरात को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई. इस साल भी हार्दिक की अगुवाई में गुजरात फाइनल तक पहुंचा, लेकिन एमएस धोनी की सीएसके से हार गया. सीएसके ने अपना पांचवां खिताब जीता.

सूर्या ने हाल में की है टी20 टीम की कप्तानी

हार्दिक हाल ही में समाप्त हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे के टी20 और वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे. उनके हेल्थ अपडेट पर कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है. वर्ल्ड कप के ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की थी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्या ही कप्तान थे. जबकि वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की थी.

Also Read: कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या का उड़ रहा मजाक, रोहित शर्मा के फैंस ने जलाई MI की जर्सी और कैप

टीम इंडिया के लिए भी यह बड़ा झटका

अगर मान लिया जाए कि हार्दिक को फिट होने में अभी समय लगेगा तो टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए यह बड़ा झटका है. आईपीएल मिनी नीलामी के दौरान एमआई ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को अपनी पहली खरीद के रूप में खरीदा. कोएत्जी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, जिन्हें मुंबई ने 5 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा. इसके बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और नुवान तुषारा को भी अपनी टीम में शामिल किया. एमआई ने अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी को उनके बेस प्राइस पर खरीदा.

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान, गुजरात से ट्रेड किया).

आईपीएल 2024 की नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा

गेराल्ड कोएत्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मदुशंका (4.60 करोड़ रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), नुवान तुषारा (4.80 करोड़ रुपये), नमन धीर (20 लाख रुपये), अंशुल कंबोज (20 लाख रुपये), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये).

Also Read: मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola