ePaper

आईपीएल 2022: मैदान में खिलाड़ी दिखा रहे कमाल, तो स्टैंड्स में वाइफ और गर्लफ्रेंड बिखेर रहीं जलवा

Updated at : 01 May 2022 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल 2022: मैदान में खिलाड़ी दिखा रहे कमाल, तो स्टैंड्स में वाइफ और गर्लफ्रेंड बिखेर रहीं जलवा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का जलवा आईपीएल 2022 में उतना नहीं दिख रहा है. अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए पंत लगे हुए, जिसमें उनके लिए लेडी लक साबित हो रही हैं, उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 इस समय अपने चरम पर है. खिलाड़ी बल्ले और गेंद से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर लीग में ग्लैमर का तड़का भी है. मैदान में खिलाड़ी कमाल दिखा रहे, तो स्टैंड्स में खिलाड़ियों की वाइफ और गर्लफ्रेंड अपना बिखेर रही हैं.

undefined

अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली को चीयर

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गये मुकाबले में भले ही फाफ डुप्लेसिस की टीम हार्दिक पांड्या की सेना से मैच हार गयी, लेकिन विराट कोहली ने अपना खोया फॉर्म वापस पा लिया. उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली. कोहली के लिए एक बार फिर से लक्की रहीं वाइफ अनुष्का शर्मा. खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को सपोर्ट करने अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं और विराट के हर अच्छे शॉर्ट पर ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ा रही थीं.

undefined

ऋषभ पंत के लिए लेडी लक साबित हो रहीं गर्लफ्रेंड ईशा नेगी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का जलवा आईपीएल 2022 में उतना नहीं दिख रहा है. अपनी कप्तानी में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए पंत लगे हुए, जिसमें उनके लिए लेडी लक साबित हो रही हैं, उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी. ईशा पंत को सपोर्ट करने के लिए लगभग सभी मैचों में स्टेडियम में मौजूद रहती हैं. ऋषभ पंत के हर शॉर्ट ईशा ताली बजाकर उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं.

undefined

केएल राहुल को सपोर्ट कर रही गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएएल राहुल को सभी मैचों में सपोर्ट करने उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी स्टैंड्स पर मौजूद रहती हैं. स्टैंड्स पर बैठकर अथिया केएल राहुल का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं. एक मुकाबले में अथिया शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ स्टेडियम पहुंची थीं. हालांकि उस मुकाबले में केएल राहुल गोल्डन डक के शिकार हो गये थे और अथिया शेट्टी को निराश होना पड़ा था.

undefined

पर्पल कैप धारी युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करती नजर आती हैं धनाश्री वर्मा

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल मौजूदा आईपीएल में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. युजी ने अबतक 9 मैचों में 19 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है. युजी चहल को मैदान पर सपोर्ट करने और चीयर करने के लिए उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा हमेशा मौजूद रहती हैं. स्टैंड्स पर बैठ कर धनाश्री युजी चहल का हौसला बढ़ाती हैं.

undefined

रोहित शर्मा को सपोर्ट कर रही रितिका सजदेह

रोहित शर्मा का जलवा मौजूदा आईपीएल में नहीं दिख रहा है. उनकी अगुआई में लगाातार 8 मैच हारकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. लेकिन उन्हें अपने जन्मदिन पर टीम ने जीत का तोहफा दिया, जिसे उन्हें थोड़ी राहत मिली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा को सपोर्ट करने उनकी वाइफ रितिका सजदेह भी स्टेडियम में पहुंची थीं. रोहित जब आउट हुए तो रितिका के चेहरे की रंगत उड़ गयी थी. लेकिन जब मुंबई ने मुकाबला जीता तो रितिका को जश्न मनाते हुए भी देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola