ePaper
Live Updates

DC vs RCB, IPL 2022: आरसीबी ने दिल्ली को 16 रन से हराया, चमके दिनेश कार्तिक और मैक्सवेल

Updated at : 16 Apr 2022 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
DC vs RCB, IPL 2022: आरसीबी ने दिल्ली को 16 रन से हराया, चमके दिनेश कार्तिक और मैक्सवेल

DC vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हराया. दिनेश कार्तिक और मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाया था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 173 रन ही बना पायी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

आरसीबी ने दिल्ली को 16 रन से हराया

आईपीएल 2022 के 27वें मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हराया. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक के 66 रन और मैक्सवेल के 55 रनों की पारी के दमपर 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाया. लेकिन जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 173 रन ही बना पायी. दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर की 66 रनों की पारी बेकार चली गयी. आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाये, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिये. हसरंगा के खाते में एक विकेट आया.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

हेजलवुड की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को दिया 7वां झटका

हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 7वां झटका दिया. उन्होंने शार्दुल ठाकुर को 17 के निजी स्कोर पर आउट कर अपना तीसरा शिकार बनाया. शार्दुल ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्के जमाये.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

दिल्ली को 6ठा झटका, ऋषभ पंत 34 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. ऋषभ पंत 17 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए. पंत को मोहम्मद सिराज ने आउट किया. विराट कोहली ने एक हांथ से पंत का कैच लपका.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

दिल्ली को 5वां झटका, ललित यादव 1 रन बनाकर आउट

जोस हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दिल्ली को दो झटका दिया. पहले पॉवेल को शून्य पर आउट किया, फिर आखिरी गेंद पर ललित यादव 1 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 15 ओवर में दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन है.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

दिल्ली को चौथा झटका, पॉवेल शून्य पर आउट

दिल्ली कैपिटल्स को 15वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. रॉबिन पॉवेल शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये. पॉवेल को हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

दिल्ली को तीसरा झटका, मिशेल मार्श 14 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. मिशेल मार्श 24 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. मार्श को रन आउट हसरंगा ने किया. दरअसल पंत ने स्ट्रेट शॉट खेला हसरंगा की गेंद पर, जिसे हसरंगा ने हाथ लगाया और गेंद पर नॉनस्ट्राइ एंड वाले विकेट पर जा लगा. उस समय मार्श अपनी क्रीज के बाहर थे.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

दिल्ली को दूसरा झटका, डेविड वॉर्नर 66 रन बनाकर आउट

दिल्ली कैपिटल्स को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. डेविड वॉर्नर 38 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए. वॉर्नर को हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

डेविड वॉर्नर की तूफानी पारी, जमाया 52वां अर्धशतक

डेविड वॉर्नर ने तूफानी पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना 52वां अर्धशतक पूरा किया. वॉर्नर इस समय 31 गेंद खेलकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दिल्ली का स्कोर 1 विकेट पर 75 रन है.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

दिल्ली को पहला झटका, पृथ्वी शॉ 16 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 5वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. पृथ्वी शॉ 13 गेेंदों में एक चौके और एक एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

आरसीबी ने दिल्ली को दिया 190 का लक्ष्य

दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी के दमपर आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाया. कार्तिक ने 34 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाये. जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 34 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाये. शाहबाद अहमद ने 21 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली. दिल्ली की ओर से खलील, कुलदीप, अक्षर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:31 PM. 16 Apr 2211:31 PM. 16 Apr

कार्तिक की तूफानी पारी, 28 गेंदों में जमाया अर्धशतक

दिनेश कार्तिक इस समय तूफानी पारी खेल रहे हैं. उन्होंने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. कार्तिक अब तक 5 चौके और 4 चौके जमा चुके हैं.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी को 5वां झटका, मैक्सवेल 55 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर 5वां झटका लगा. ग्लेन मैक्सवेल 34 गेंदों में दो छक्कों और 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए. 13 ओवर में आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 100 रन है.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी को चौथा झटका, प्रभुदेसाई 6 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. प्रभुदेसाई 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हुए. प्रभुदेसाई को अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया है.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी को तीसरा झटका, विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. विराट कोहली 14 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए. कोहली को ललित यादव ने आउट किया.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

पावर प्ले में आरसीबी ने बनाया दो विकेट पर 40 रन

खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने दो विकेट खोकर 40 रन बना लिया है. इस समय क्रीज पर विराट कोहली और मैक्सवेल जमे हुए हैं.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी को दूसरा झटका, फाफ 8 रन बनाकर आउट

आरसीबी को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. कप्तान फाफ डुप्लेसिस 11 गेंदों में दो चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए. फाफ को खलिल अहमद ने अपना शिकार बनाया.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी को पहला झटका, अनुज रावत शून्य पर आउट

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अनुज रावत शून्य पर आउट हो गये. रावत को शाुर्दल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू,पहले ओवर में केवल 5 रन

टॉस गंवाकर आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतर गयी है. पहले ओवर में 5 रन टीम ने बनाया.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

दिल्ली ने टॉस जीता, आरसीबी की पहले बल्लेबाजी

आईपीएल 2022 के 27 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टॉस जीत लिया. टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

वानखेड़े में टॉस जीतने वाली टीम करना चाहेगी पहले गेंदबाजी

दिल्ली और आरसीबी के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होना है. यहां पिछले पांच में से चार मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, इसलिए टॉस की भूमिका भी अहम होगी. टॉस जीतने वाली टीम हर हाल में पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि मैच में ओस की बड़ी भूमिका रहेगी.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

दिल्ली पर आरसीबी का पलड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है. अबतक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 26 मैचों में भिड़ंत हुई है. जिसमें दिल्ली ने आरसीबी को 10 मैचों में हराया है, तो आरसीबी ने दिल्ली को 16 मैचों में हराया.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

स्पिनर कुलदीप यादव की अगुवाई में दिल्ली की गेंदबाजी बेहद मजूबत

स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली के शीर्ष स्पिनर के रूप में उभरे हैं जबकि तेज गेंदबाज खलील अहमद ने तीन मैचों में सात विकेट लिये हैं. तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया के रूप में दिल्ली के पास अब भी अच्छा विकल्प है. इसके अलावा टीम में अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और ललित यादव के रूप में अच्छे ऑलराउंडर हैं. दिल्ली को हालांकि रोवमैन पॉवेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

नंबर तीन का स्थान दिल्ली के लिए बड़ी चिंता का विषय

दिल्ली के लिये नंबर तीन स्थान चिंता का विषय है क्योंकि अभी तक इस नंबर पर उसका कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया है. कप्तान ऋषभ पंत को भी बड़ी पारी खेलने की जरूरत है.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

दिल्ली के पास स्टार बल्लेबाजों की भरमार, शॉ बेहतरीन फॉर्म में

दिल्ली पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 44 रन की बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगा. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ लगातार दो अर्धशतक जमाने के बाद शानदार फॉर्म में हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर ने भी पिछले मैच में अच्छी पारी खेली थी.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

आरसीबी की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे अनुज रावत, दिनेश कार्तिक बेस्ट फिलिशर

बल्लेबाजी में डुप्लेसी और युवा अनुज रावत ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलायी है जबकि दिनेश कार्तिक फिनिशर की अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं. शाहबाज अहमद और सुयश प्रभुदेसाई ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है. पूर्व कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन में हालांकि निरंतरता नहीं है.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

हर्षल पटेल को छोड़कर आरसीबी के अन्य गेंदबाज जमकर लुटा रहे रन

हर्षल पटेल को छोड़ दिया जाए, तो अन्य गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने रन लुटाये हैं जबकि वानिंदु हसरंगा भी पिछले मैच में रनों पर अंकुश नहीं लगा पाये थे.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

चचेरी बहन की मौत के कारण बायो बबल से बाहर हुए थे हर्षल पटेल

अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी और डेथ ओवरों के कौशल के लिये मशहूर हर्षल आरसीबी की टीम के अहम अंग हैं और डुप्लेसी ने स्वीकार किया कि टीम को उनकी कमी खली. हर्षल अपनी चचेरी बहन की मौत के कारण बायो बबल से बाहर निकल गये थे. इस साल हर्षल ने चार मैचों में 5.50 के इकोनोमी रेट से रन दिये हैं और इसके साथ उन्होंने छह विकेट भी लिये हैं.

8:57 PM. 16 Apr 228:57 PM. 16 Apr

हर्षल पटेल की वापसी से आरसीबी मजबूत

चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अब हर्षल पटेल की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपना अभियान फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा. आरसीबी ने लगातार तीन जीत से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में उसे 23 रन से हरा दिया था. टीम को इस मैच में हर्षल की कमी खली थी क्योंकि कप्तान फाफ डुप्लेसी के पास शिवम दुबे और रोबिन उथप्पा को रोकने के लिये विकल्प नहीं थे.

5:52 PM. 16 Apr 225:52 PM. 16 Apr

अब से कुछ देर बाद आरसीबी और दिल्ली के बीच भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 27वें मुकाबले में अब से कुछ देर के बाद दिल्ली कपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola