MI vs SRH, IPL 2022: हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया, बेकार गयी टिम डेविड की तूफानी पारी

Updated:
विज्ञापन

MI vs SRH, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाया. जवाब में मुंबई की टीम 7 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 190 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया

आईपीएल के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाया. जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 190 रन ही बना पायी. मुंबई की ओर से टिम डेविड ने 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 रनों की तूफानी पारी खेली. डेविड ने हैदराबाद को तोहफे में अपना विकेट दे दिया. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड ने असंभव रन लेने की कोशिश की और से भुवनेश्वर कुमार के हाथों रन आउट हो गये. हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने सबसे अधिक तीन विकेट लिये, जबकि भुवी और सुंदर ने एक-एक विकेट चटकाये.

मुंबई इंडियंस को 6ठा झटका, टिम डेविड 46 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. टिम डेविड 46 रन बनाकर रन आउट हुए. डेविड ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के जमाये.

मुंबई इंडियंस को 5वां झटका, ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका लगा. ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन पर रन आउट हो गये. उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने रन आउट किया.

उमरान की रफ्तार का कहर, मुंबई इंडियंस को चौथा झटका

उमरान मलिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15वें ओवर में दो झटका दिया. पहले तिलक वर्मा को 8 रन पर आउट किया, फिर आखिरी गेंद पर सैम्स को 15 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. सैम्स ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया. उमरान अबतक 3 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाया.

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, तिलक वर्मा 8 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. तिलक वर्मा 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा को उमरान मलिक ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका, ईशान किशन 43 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. ईशान किशन 34 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए. ईशान को उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola