CSK vs PBKS, IPL 2022: शिखर धवन का धमाका, पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 11 रन से हराया
CSKvs PBKS, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किं��्स को 11 रन से हराया. पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 176 रन ही बना पायी.
पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 11 रन से हराया
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में 11 रन से हराया. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नईकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 176 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से सबसे अधिक रन रायुडू ने बनाया. रायुडू ने 39 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाया. जबकि गायकवाड़ ने 30 रनों की पारी खेली. पंजाब की ओर से ऋषि धवन और रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि संदीप शर्मा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिये. पंजाब की ओर से शिखर धवन ने नाबाद 88 रनों की पारी खेली. उन्होंने 59 गेंदों का सामन किया, जिसमें 9 चौके और दो छक्के जमाये. जबकि राजपक्षे ने 42 रनों की तूफानी पारी खेली.
चेन्नई को 6ठा झटका, धोनी 12 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. धोनी 8 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए.
चेन्नई को 5वां झटका, रायुडू 78 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. रायुडू 39 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए. रायुडू को रबाडा ने अपना शिकार बनाया.
चेन्नई को चौथा झटका, गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. गायकवाड़ को रबाडा ने अपना शिकार बनाया.
9 ओवर में चेन्नई का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट खोकर 64 रन बना लिया है. इस समय रायुडू और गायकवाड़ क्रीज पर जमे हुए हैं.
चेन्नई को तीसरा झटका, शिवम दुबे 8 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. शिवम दुबे 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए. ऋषि धवन ने दुबे को आउट किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए