लखनऊ की जीत का जश्न आवेश खान ने बिना हेलमेट के मनाया, तो दर्शकों को याद आया 2023 का विवाद

Updated at : 10 Apr 2026 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Avesh Khan celebration 2026

आवेश खान ने बिना हेलमेट के मनाया जीत का जश्न

Avesh Khan : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्‌स के मैच में जब आखिरी गेंद पर जीत के लिए लखनऊ को एक रन बनाना था और मैदान पर आवेश खान थे, तो सबको उनसे जुड़ा एक विवाद याद आ गया, जब मैच जीतने पर आवेश खान ने अपना हेलमेट जमीन पर पटक दिया था.

विज्ञापन

Avesh Khan : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्‌स के मैच में जब लास्ट बाॅल पर लखनऊ की टीम को जीत के लिए एक रन बनाना था, तो नाॅन स्ट्राइकर एंड पर खड़े आवेश खान ने अपना हेलमेट खोल दिया था. इसकी वजह शायद 2023 का वो विवाद है, जब आवेश खान ने जीत की खुशी में अपना हेलमेट जमीन पर पटक दिया था. आवेश खान के इस व्यवहार के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.

कोलकाता के मैच में आवेश खान ने अंतिम ओवर में हेलमेट क्यों नहीं पहना था?

कोलकाता और लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को काफी रोमांचक हो गया था. अंतिम ओवर में 12 रन बनाना था, जिसे बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मुकुल चौधरी ने बना लिया. जब ऐसा महसूस होने लगा कि लखनऊ की टीम मैच जीत जाएगी तो आवेश खान ने अपना हेलमेट उतार दिया. इसकी वजह शायद रन लेने के लिए दौड़ने में आसानी भी एक कारण हो सकती है, लेकिन उनसे जुड़े हेलमेट विवाद को इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है.

2023 में आवेश खान ने हेलमेट को जमीन पर पटक दिया था

आईपीएल 2023 में आवेश खान ने आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए जीत का जश्न मनाने के लिए अपने हेलमेट को जमीन पर दे मारा था. उनके इस एक्शन को अत्यधिक आक्रामक और नियमों के खिलाफ बताया गया था. आवेश खान को इस एक्शन की वजह से सोशल मीडिया में काफी ट्रोल भी किया गया था. साथ ही बीसीसीआई ने भी उनपर कार्रवाई की थी और उन्हें इस तरह के व्यवहार के लिए चेतावनी दी गई थी.

हेलमेट पटकने की वजह क्या थी?

10 अप्रैल 2023 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच बेंगलुरु में मैच खेला जा रहा था. मैच बेहद रोमांचक था,लखनऊ को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था. आवेश खान स्ट्राइक पर थे,उन्होंने गेंद मिस कर दी थी लेकिन विकेटकीपर की गलती की वजह से उन्हें एक रन मिल गया था और लखनऊ की टीम मैच जीत गई थी. जीत की खुशी में आवेश खान ने अपना हेलमेट उतारकर जमीन पर जोर से पटक दिया था, जिसे लेकर विवाद हो गया था.

ये भी पढ़ें : ईरान युद्ध को रोकने के लिए 10 अप्रैल से शुरू हो रही वार्ता सफल होगी या फिर साबित होगी फिसड्डी?

गुजरात से 1 रन से हारकर दिल्ली ने बनाया यह रिकाॅर्ड

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola