ePaper

IPL 2026: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, अश्विन छोड़ेंगे टीम का साथ!

Updated at : 08 Aug 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
IPL: Ravichandran Ashwin

IPL: Ravichandran Ashwin

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो टीम के साथ दोबारा पिछले सीजन में जुडे स्पिनर आर. अश्विन ने अलग होने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

IPL 2026, Ravichandran Ashwin: आईपीएल 2026 से पहले फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. कई खिलाड़ियों के अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से अलग या रिलीज होने की खबर सामने आ रही है. ऐसी ही एक खबर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमें से आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 से पहले रविचंद्रन अश्विन CSK फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

अश्विन के फिर अलग होने की अटकलें तेज 

हाल ही में चेन्नई में CSK के कुछ बड़े अधिकारियों और खिलाड़ियों के बीच हुई बैठकों के बाद इस तरह की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. इन बैठकों में CSK का अहम हिस्सा एमएस धोनी और युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे.

रविचंद्रन अश्विन को CSK ने IPL 2025 की नीलामी में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह एक तरह से उनकी घर वापसी थी, क्योंकि वह 9 साल बाद फिर से CSK में लौटे थे. IPL करियर की शुरुआत उन्होंने चेन्नई से ही की थी और 2008 से 2015 तक वह टीम के अहम हिस्सा रहे. इसके बाद 2016 से 2024 के बीच उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसे अन्य फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया.

अश्विन का IPL करियर

अश्विन के नाम IPL में 221 मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं, उनका इकॉनमी रेट 7.29 का है. इसके अलावा उन्होंने 833 रन भी बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 118 का रहा है. पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मुकाबले खेले थे, जिसमें उनका प्रदर्शन संतुलित रहा.

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अश्विन को किसी दूसरी टीम में ट्रेड किया जाएगा या वह IPL 2026 की नीलामी में फिर से उतरेंगे. उनके अनुभव और प्रदर्शन को देखते हुए कई फ्रेंचाइजियां उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं. अगर वह CSK से अलग होते हैं, तो यह फ्रेंचाइजी और फैंस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है. फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन CSK के भविष्य की योजना में यह बदलाव बड़ा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें…

Asia Cup 2025 को लेकर भारत के सामने बड़ी चुनौती, खिलाड़ियों की एंट्री के लिए बढ़ी सेलेक्टर्स की टेंशन

ICC Rankings: शुभमन गिल की बादशाहत पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की नजर

IND vs ENG सीरीज की पिच रिपोर्ट ICC ने जारी की, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को लेकर कही ये बात

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola