ePaper

IPL 2025: जसप्रीत बुमराह के बिना शुरू होगा आईपीएल का अगला सीजन, मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका

Updated at : 08 Mar 2025 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025: Jasprit Bumrah

IPL 2025: Jasprit Bumrah

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से शुरुआती दो हफ्ते नहीं खेल पाएंगे. इसके बाद संभावना है कि वह टीम से जुड़े ओर उसके लिए मैच खेलें.

विज्ञापन

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अहम खबर सामने आई है. 22 मार्च से शुरू होने जा रहे इस सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. लेकिन इससे पहले, मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक चिंता की खबर आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. वह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से भी चूक गए हैं. अब कहा जा रहा है कि वह आईपीएल के कुछ शुरुआती मैचों से चूक सकते हैं.

पीठ की चोट से उबर रहे हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह इस समय पीठ की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी थी. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के इस प्रमुख गेंदबाज के पहले दो से तीन मैचों से बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है. बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, ‘बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट में कोई गंभीरता नहीं है, लेकिन उनकी फिटनेस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वह सीओई में गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन आईपीएल के शुरुआती मैचों में उनकी वापसी संभव नहीं लगती. अप्रैल का पहला सप्ताह उनके लिए सही समय हो सकता है, जब वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे.

बुमराह और मोहम्मद शमी की फिटनेस पर विशेष ध्यान

साथ ही, बीसीसीआई और एनसीए ने बुमराह और मोहम्मद शमी की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है, ताकि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हों. सूत्रों के अनुसार, ‘शमी और बुमराह के लिए यह आईपीएल एक बड़ा टेस्ट होगा. दोनों की फिटनेस पर नजर रखी जाएगी ताकि वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहें. किसी भी कीमत पर यह नहीं चाहेंगे कि दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से पहले चोटिल हों, जैसा कि बुमराह के साथ सिडनी में हुआ था.’

आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को यह झटका टीम के लिए एक चुनौती बन सकता है. लेकिन बुमराह की फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है ताकि वह लंबे समय तक खेल सकें.

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: 

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola