ePaper

IPL 2025: एमएस धोनी के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, 4 करोड़ में रिटेन कर सकती है CSK

Updated at : 07 Oct 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025: एमएस धोनी के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, 4 करोड़ में रिटेन कर सकती है CSK

IPL 2025: Chennai Super Kings' MS Dhoni

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में एक खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे या नहीं, इसका जवाब अब तक नहीं मिला है. हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स उनको एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है.

विज्ञापन

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 2025 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बतौर खिलाड़ी खेलेंगे या नहीं, इसपर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, फैंस धोनी को अब भी मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं. दूसरी ओर, धोनी की फ्रेंचाइजी सीएसके ने इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने धोनी से बतौर खिलाड़ी अगले सत्र के लिए रिटेन करने के बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं की है. इस बीच, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी और सीएसके के अधिकारी अक्टूबर के मध्य में एक बैठक के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत करने वाले हैं.

IPL 2025: अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे एमएस धोनी

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अपने एक पुराने नियम को वापस लाने का फैसला किया है, जिसके तहत रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी (जिन्होंने 5 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है) टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में चुने जाने के पात्र होंगे. इसी नियम के तहत सीएसके एमएस धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में अपने साथ जोड़े रख सकता है. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि धोनी को 4 करोड़ रुपये की श्रेणी में रखा जा सकता है. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी अपनी अमेरिकी यात्रा से वापस आ गए हैं और आने वाले एक या दो सप्ताह में CSK के साथ उनकी बातचीत हो सकती है.

Rohit Sharma ने शिवम दुबे की एक्टिंग को बताया घटिया, विराट कोहली की कर रहे थे नकल

टूट गया Virat Kohli का बड़ा टी20 रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

IPL 2025: 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है एक फ्रेंचाइजी

बीसीसीआई ने आईपीएल के सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी आईपीएल 2024 टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने को कहा है. इनमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं. इसके बाद खिलाड़ी मेगा नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का मानना ​​है कि धोनी निश्चित रूप से सीएसके की ओर से रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल होंगे.

IPL 2025: अजय जडेजा ने धोनी को लेकर कही यह बात

अजय जडेजा ने जियो सिनेमा पर कहा, “एमएस धोनी निश्चित रूप से टीम का हिस्सा होंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है. खासकर इसलिए क्योंकि वह अब एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. उन्होंने टीम के लिए बहुत कुछ किया है. उनकी कीमत पर कोई सवाल नहीं है. रुतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं और उनका यह साल अच्छा रहा है, इसलिए आप उन्हें भी बरकरार रखने की उम्मीद करेंगे. रवींद्र जडेजा को भी बाहर नहीं रखा जा सकता है, इसलिए मुझे लगता है कि ये तीनों सीएसके की ओर से रिटेन किए जाएंगे.

IPL 2025: आकाश चोपड़ा को लगता है ऐसा

सीएसके के रिटेंशन पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि राइट टू मैच कार्ड (RTM) पांच बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके के लिए फायदेमंद होगा. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे पांच खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे. वे 3-4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं. मुझे रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा में 18 करोड़ के दो खिलाड़ी दिख रहे हैं. अगर आप उन्हें रखना चाहते हैं, तो आपको उस कीमत से मेल खाना होगा. इसके अलावा, उनके पास एमएस धोनी, शिवम दुबे और मथेशा पथिराना हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola