ePaper

IPL 2024: MS Dhoni की टीम को लगा झटका, कुछ मैचों से बाहर हो सकता है यह बल्लेबाज

Updated at : 24 Feb 2024 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: MS Dhoni की टीम को लगा झटका, कुछ मैचों से बाहर हो सकता है यह  बल्लेबाज

IPL 2024: MS Dhoni

IPL 2024 में सीएसके अपने पहले मैच में 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. मैच से पहले csk को बड़ा झटका लगा है. csk के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

IPL 2024 में सीएसके अपने पहले मैच में 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी.

IPL 2024 की शुरुआत से एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को बाएं अंगूठे में चोट लग गई है.

Devon Conway

कॉन्वे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में विकेटकीपिंग करने के दौरान ये इंजरी हुई.

इंजरी के चलते कॉन्वे को मैदान छोड़ना पड़ा. कॉन्वे की जगह फिन एलन ने कीपिंग की.

32 साल के कॉन्वे ने सीएसके को पांचवीं बार चैम्पियन बनाने में अहम रोल निभाया था. कॉन्व आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा 672 रन बनाए थे.

कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने अब तक 20 टेस्ट, 32 एकदिवसीय और 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

संभावना जताई जा रही है कि कॉन्वे IPL 2024 के शुरुआती कुछ मुकाबले नहीं खेल सकेंगे.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola