IPL 2023 के लिए 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, रिपोर्ट में किया गया दावा

बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियों में जुट गया है. क्रिकेट प्रेमियों को 16 दिसंबर को एक मिनी नीलामी देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह नीलामी बेंगलुरु में आयोजित की जायेगी. नीलामी में टीमों में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.
आईपीएल 2023 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कथित तौर पर 16 दिसंबर को बेंगलुरु में हो सकती है. इस साल की शुरुआत में फरवरी में, दो नयी फ्रेंचाइजी के आने के बाद दो दिनों के लिए एक मेगा नीलामी आयोजित की गयी थी. इसमें मूल आठ टीमों ने भी अपने दस्ते में बड़ा बदलाव किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी के वेतन पर्स को मौजूदा 90 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किया जा सकता है. यह मिनी नीलामी 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा.
यहां बता दें कि लगभग तीन वर्षों के अंतराल के बाद आईपीएल अगले सीजन से अपने घरेलू मैदान पर लौटने को बेताब है. जहां दर्शकों की मौजूदगी में उनके पसंदीदा खिलाड़ी चौके और छक्के लगायेंगे. 2020 में जब आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था तब इसका आयोजन यूएई में कराया गया था. हालांकि पिछले सीजन में आईपीएल का आयोजन भारत में किया गया था, लेकिन खाली स्टेडियमों में.
Also Read: Women’s IPL 2023: पहले संस्करण में पांच टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब से शुरू होगा महिला आईपीएल
आईपीएल 2022 हालांकि भारत में आयोजित किया गया था लेकिन सीमित स्थानों – मुंबई, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में ही इसका आयोजन किया गया था. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेब्यू किया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन में ही फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता. इस बीच, महिला आईपीएल का उद्घाटन संस्करण मार्च 2023 में करने की भी योजना बन रही है.
बीसीसीआई ने कथित तौर पर 18 अक्टूबर को अपनी एजीएम से पहले राज्य संघों को भेजे गये एक पत्र में नीलामी के बारे में पुष्टि की है. बीसीसीआई ने अपने पत्र में कहा, “डब्ल्यूआईपीएल को घर और बाहर के प्रारूप में खेलना एक चुनौती होगी, क्योंकि पांच से छह टीमों के साथ हर दिन एक मैच होना संभव नहीं है. यह सुझाव दिया जाता है कि टूर्नामेंट में एक स्थान पर दस मैच खत्म करने के बाद, अगले दस मैच अगले स्थान पर खेले जा सकते हैं.
Also Read: Women’s IPL 2023: रांची की टीम खेल सकती है महिला आइपीएल, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




