ePaper

IPL 2022 से पहले RCB को मिला नया हेड कोच, टीम इंडिया से है खास कनेक्शन

Updated at : 09 Nov 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 से पहले RCB को मिला नया हेड कोच, टीम इंडिया से है खास कनेक्शन

Chennai: Yuzvendra Chahal of Royal Challengers Bangalore along with teammates celebrates the wicket of Rohit Sharma, Captain of Mumbai Indians, during Vivo Indian Premier League 2021 match between Mumbai Indians and Royal Challengers Bangalore, at M. A. Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, April 9, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI04_09_2021_000231B)

IPL 2022, Sanjay Bangar : संजय बांगर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने IPL 2022 के लिए हेड कोच नियुक्त किया है.

विज्ञापन

IPL 2022: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमीयर लीग के अगले सीजन को शुरु होने में अभी काफी वक्त बचा है पर टीमों ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं. बता दें कि IPL 2022 के पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है जिसे लेकर सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के रिटेन करने पर जुटीं हुईं हैं. वहीं इन सबके बीच विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) से बड़ी खबर आयी है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर (Sanjay Bangar) को RCB का हेड कोच बनया गया है.

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके संजय बांगर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने IPL 2022 के लिए हेड कोच नियुक्त किया है. बता दें कि इस बात की जानकारी खुद RCB की टीम ने ट्वीट कर दिया है. मालूम हो कि संजय बांगर इससे पहले आरसीबी के बैटिंग कंसल्टेंट भी रह चुके हैं. इससे पहले, विराट कोहली (Virat Kohli) ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. वो अगले साल से ही लीग में बेंगलोर टीम की कमान नहीं संभालेंगे.

Also Read: विराट कोहली के लिए सरहद पार से आया मोहब्बत का पैगाम, T20 कप्तानी छोड़ने पर पाकिस्तानी फैंस भी हुए इमोश्नल

वहीं RCB का हेड कोच बनाए जाने का बाद संजय बांगर ने कहा कि आरसीबी का हेड कोच बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं टीम के कुछ बड़े खिलाड़ियों के साथ काम कर चुका हूं और अगले सीजन में टीम को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हूं. आईपीएल मेगा ऑक्शन में काफी काम करना होगा. बता दें कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलते नजर आएंगे. मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में बतौर कप्तान विराट (Virat Kohli) कोहली ने सोमवार को अपना अंतिम मुकाबला खेला. विराट कोहली ने टी20 से कप्तानी छोड़ने का ऐलान बहुत ही पहले कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola