ePaper

IPL 2022 Mega Auction: अय्यर, शार्दुल व किशन बिक सकते हैं सबसे महंगे, इन क्रिकेटरों पर बरसेगा पैसा

Updated at : 12 Feb 2022 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022 Mega Auction: अय्यर, शार्दुल व किशन बिक सकते हैं सबसे महंगे, इन क्रिकेटरों पर बरसेगा पैसा

IPL 2022 Mega Auction: श्रेयस अय्यर सबसे महंगे साबित हो सकते हैं, जबकि शार्दुल और ईशान किशन पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है. अगर इनके लिए फ्रेंचाइजी में होड़ लग जाती है, तो दाम काफी ऊपर जा सकते हैं.

विज्ञापन

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को होगी, जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी. इस साल इस से ज्यादा क्रिकेटर दस करोड़ से अधिक में बिक सकते हैं. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिए दो दिवसीय नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी, जिसमें 227 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटरों पर दस करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे साबित हो सकते हैं, जबकि शार्दुल और ईशान किशन पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है. अगर इनके लिए फ्रेंचाइजी में होड़ लग जाती है, तो दाम काफी ऊपर जा सकते हैं. इनके अलावा दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को भी दस करोड़ से अधिक मिलने की उम्मीद है.

महेंद्र सिंह धौनी (चेन्नई सुपर किंग्स), विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) को उनकी टीमों ने बरकरार रखा है. टीमों की नजरें मध्यक्रम के बल्लेबाजों, कलाई के स्पिनरों और हरफनमौलाओं पर रहेंगी. केएल राहुल (17 करोड़) रिटेंशन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान अय्यर पंजाब किंग्स (72 करोड़ पर्स), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ पर्स) और राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रुपये पर्स) जैसी टीमों को लुभा सकते हैं. इन टीमों को मध्यक्रम में ‘गेम चेंजर’ खिलाड़ी की जरूरत है.

आइपीएल मेगा ऑक्शन

-नीलामी का शहर बेंगलुरु

-नीलामी की जगह आइटीसी गार्डेनिया

-नीलामी का समय दोपहर 12 बजे

-नीलामी की तारीख 12 व 13 फरवरी

-590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

-227 इसमें विदेशी खिलाड़ी

Also Read: IPL Mega Auction 2022: पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा मेगा नीलामी में नहीं होंगी शामिल, यह है कारण
किस के पर्स में कितना पैसा

-पंजाब किंग्स 72 करोड़

-गुजरात टाइटंस 52 करोड़

-सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़

-मुंबई इंडियंस 48 करोड़

-राजस्थान रॉयल्स 62 करोड़

-चेन्नई सुपर किंग्स 48 करोड़

-लखनऊ सुपरजायंट्स 59 करोड़

-कोलकाता नाइट राइडर्स 48 करोड़

-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 57 करोड़

-दिल्ली कैपिटल्स 47.5 करोड़

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola