ePaper

IPL 2021 Points Table : आईपीएल का आधा सफर पूरा, देखें कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन, पर्पल-ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

Updated at : 01 May 2021 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 Points Table : आईपीएल का आधा सफर पूरा, देखें कैसा रहा टीमों का प्रदर्शन, पर्पल-ऑरेंज कैप पर किसका कब्जा

Dubai: Chennai Super Kings batsman MS Dhoni runs between the wickets during the Indian Premier League 2020 cricket match against Sunrisers Hyderabad, at Dubai International Cricket Stadium, in Dubai, Friday, Oct. 2, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI02-10-2020_000333B)

IPL 2021 Points Table, KL Rahul defeated Shikhar Dhawan and captured Orange Cap, Harshal Patel Purple Cap Holder आईपीएल 2021 ने अपना आधा सफर पूरा कर लिया है. पहले दौर में कुल 52 मैच खेले जाने हैं, जिसमें अब तक 26 मैच पूरे हो चुके हैं. लगभग सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ चुकी हैं. मौजूदा सीजन में काफी कुछ बदल गया है. पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों का हाल अब तक ठीक नहीं रहा है, जबकि इसके ठीक विपरित तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा सीजन अब तक अच्छा रहा है.

विज्ञापन

आईपीएल 2021 ने अपना आधा सफर पूरा कर लिया है. पहले दौर में कुल 52 मैच खेले जाने हैं, जिसमें अब तक 26 मैच पूरे हो चुके हैं. लगभग सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ चुकी हैं. मौजूदा सीजन में काफी कुछ बदल गया है. पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों का हाल अब तक ठीक नहीं रहा है, जबकि इसके ठीक विपरित तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा सीजन अब तक अच्छा रहा है.

हालांकि आईपीएल 2020 महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम के लिए अच्छा नहीं रहा था. पहले दौर में ही हारकर चेन्नई बारह हो गयी. लेकिन आईपीएल 2021 में चेन्नई से शानदार वापसी की है और अब तक खेले गये 6 मुकाबलों में 5 जीत और एक हार के साथ 10 अंक लेकर टॉप पर पहुंच गयी है.

8 टीमेंTeamमैच खेलेजीतेहारेमैच ड्राप्वाइंट अबतकNRR
चेन्नई Chennai Super Kings6510101.475
दिल्ली Delhi Capitals7520100.466
बेंगलुरुRoyal Challengers Bangalore752010-0.171
मुंबई Mumbai Indians 633060.071
पंजाबPunjab Kings73406-0.264
कोलकाता Kolkata Knight Riders72504-0.494
राजस्थानRajasthan Royals 62404-0.69
हैदराबादSunrisers Hyderabad 61502-0.264

दूसरी ओर पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. मुंबई ने 6 मैचों में 3 हार और 3 जीत के साथ कुल 6 अंक लेकर चौथे नंबर पर है. दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स है. पंत की कप्तानी में दिल्ली का सफर अब तक संतोषजनक रहा है. दिल्ली अब तक 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

Also Read: IPL 2021 Latest Update : ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल को मिल गयी ‘रानी’, खुशी के मारे ऐसे नाचने लगे, देखें VIDEO

विराट कोहली की आरसीबी टीम 7 मैच में 5 जीत और दो हार के बाद 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है. जबकि पंजाब 6 अंक लेकर 5वें और केकेआर केवल दो मैच जीतकर 6ठे स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स 7वें और हैदराबाद की टीम सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

पर्पल और ऑरेंज कैप का हाल

ऑरेंज कैप की दौड़ में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है और उनसे ऑरेंज कैप को छीन लिया है. 7 मैचों में केएल राहुल अब तक 331 रन बनाये हैं. जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद धवन 7 मैचों में 311 रन बनाये हैं. राहुल ने अब तक 4 अर्धशतक लगाये हैं.

Also Read: IPL 2021 Latest Update : सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाया, इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

पर्पल कैप में अब भी आरसीबी के हर्षल पटेल का कब्जा है. पटेल ने 7 मैचों में अब तक 17 विकेट लिये हैं. जबकि अवेश खान 7 मैचों में अब तक 13 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola