भारत में कोरोना संकट के बीच IPL 2021 छोड़ने लगे है खिलाड़ी, अब तक इतने क्रिकेटरों ने टूर्नामेंट को कहा अलविदा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2021 8:02 AM
IPL 2021 : सोमवार को भारत के और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ट्वीट किया कि मैं इस सत्र के आइपीएल से ब्रेक ले रहा हूं.
IPL 2021 : भारत में बढ़ते कोरोना संकट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन खेला जा रहा है. देश में कोरोना के नये मामले हर दिन एक नया ही रिकॉर्ड बना रहे हैं, जिससे सुरक्षित बायो बबल में भी खिलाड़ियों को चिंतित कर दिया है. सोमवार को भारत के और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन कोरोना के खिलाफ अपने परिवार का साथ देने के लिए टूर्नामेंट से हट गए हैं. वहीं इससे पहले कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने भी अपने नाम वापस ले लिए हैं.
सोमवार को भारत के और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ट्वीट किया कि मैं इस सत्र के आइपीएल से ब्रेक ले रहा हूं. मेरा परिवार कोरोना महामारी से लड़ रहा है और इस कठिन समय में उसे मेरी मदद की जरुरत है. वहीं ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रू टाई ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में रोक लगने के डर से यह फैसल लिया. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी निजी कारणों से लीग छोड़ने का फैसला किया. आइपीएल के मैच नौ शहरों में दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर डेविड हसी ने कहा कि खिलाड़ी नर्वस हैं. वे यात्रा करना नहीं चाहते हैं. राजस्थान रॉयल्स के दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मौरिस ने कहा कि टीम बैठकों में भारत में कोरोना संकट के बारे में बात लगातार हो रही है
Also Read: VIDEO: हवा में उड़ते हुए पंजाब के इस खिलाड़ी ने लपका हैरतअंगेज कैच, जिसे देखकर सभी हैरान, बताया- IPL का सबसे अच्छा कैच
ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड समेत कई देशों ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने भी उड़ानों में 30 प्रतिशत कटौती कर दी है और आगे प्रतिबंध की आशंका है चूंकि भारत में पिछले कुछ दिनों से तीन लाख मामले रोज आ रहे हैं. भारत में पिछले कुछ दिन से रोज तीन लाख से अधिक कोरोना मामले आ रहे हैं. ऑक्सीजन और कुछ जरूरी दवाओं की किल्लत से चिकित्सा तंत्र जूझ रहा है. भारत में कोरोना संकट के बीच IPL 2021 छोड़ने लगे है खिलाड़ी तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










