ePaper
Live Updates

VIVO IPL 2021 KKR v SRH Live Score Streaming : राणा के तूफान में उड़ा हैदराबाद, कोलकाता ने 10 रन से हराया

Updated at : 11 Apr 2021 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
VIVO IPL 2021 KKR v SRH Live Score Streaming : राणा के तूफान में उड़ा हैदराबाद, कोलकाता ने 10 रन से हराया

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 KKR v SRH Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने सनराजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया. केकेआर की ओर से राणा ने सबसे अधिक 80 रन बनाये. केकेआर के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर केवल 177 रन ही बना पायी. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाये थे. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:42 PM. 11 Apr 2111:42 PM. 11 Apr

हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब, ओपनिंग जोड़ी ने किया निराश

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वॉर्नर और साहा की ओपनिंग जोड़ी ने निराश किया. वॉर्नर 1 छक्के की मदद से 6 गेंद पर केवल 7 रन बनाये, तो साहा केवल 3 रन पर आउट हुए.

11:42 PM. 11 Apr 2111:42 PM. 11 Apr

बेकार गयी पांडे और बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी

हैदराबाद की ओर से मनीष पांडे और बेयरस्टो ने शानदार अर्धशतक बनाये. लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाये. पांडे 44 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि बेयरस्टो ने 40 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 55 रन बनाये. इन दोनों के अलावा नबी ने 14, विजय शंकर ने 11 और समद ने 19 रन बनाये.

11:42 PM. 11 Apr 2111:42 PM. 11 Apr

राणा के तूफान में उड़ा हैदराबाद, केकेआर ने 10 रन से हराया

आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने सनराजर्स हैदराबाद को 10 रन से हरा दिया. केकेआर की ओर से राणा ने सबसे अधिक 80 रन बनाये. केकेआर के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर केवल 177 रन ही बना पायी.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

पांडे ने जमाया अर्धशतक

मनीष पांडे ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. पांडे ने अब तक दो चौका और दो छक्का जमाया है. टीम का स्कोर 4 विकेट पर 18 वें ओवर में 150 रन बन चुका है.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद को चौथा झटका, नबी 14 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को 16 वें ओवर की आखिरी गेंद पर नबी के रूप में चौथा झटका लगा. नबी को प्रसिद्ध कृष्ण ने अपना दूसरा शिकार बनाया. नबी ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका भी लगाया. प्रसिद्ध ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद को तीसरा झटका, बेयरस्टो अर्धशतक बनाकर आउट

हैदराबाद को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पेट कमिंस ने तीसरा झटका दिया. बेयरस्टो 40 गेंद में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नितीश राणा के हाथों लपके गये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

बेयरस्टो ने छक्के से पूरा किया अपना अर्धशतक

हैदराबाद के बेयरस्टो ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 46 रन के बाद अपना अर्धशतक वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का जड़कर पूरा किया. इस समय बेयरस्टो और मनीष पांडे ने मोर्चा संभाल रखा है. 12 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 100 रन पूरा हो गया है. पांडे और बेयरस्टो के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 90 रनों की साझेदारी बन चुकी है.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

बेयरस्टो और पांडे ने मोर्चा संभाला, हैदराबाद का स्कोर 50 पार

हैदराबाद को जल्दी-जल्दी दो झटका लगने के बाद जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे ने मोर्चा संभाल लिया है. 8 ओवर में हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 60 रन हो गया है. बेयरस्टो 35 और पांडे 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद की बेहद खराब शुरुआत, जल्दी-जल्दी दो विकेट गिरे

केकेआर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. उसे जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाने पड़े. प्रसिद्ध कृष्ण ने अपने पहले ओवर में वॉर्नर को 3 रन पर पवेलियन भेज दिया. उसके बाद शाकिब अल हसन ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर साहा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. साहा ने 7 रन बनाये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद की ओर से नबी और राशिद ने दो-दो विकेट चटकाये

हैदराबाद की ओर से मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट चटकाये. नबी ने 4 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिये, वहीं राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिये. भुवनेश्वर कुमार और नटराजन ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

राणा और राहुल त्रिपाठी ने खेली तूफानी पारी

केकेआर की ओर से नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी ने तूफानी पारी खेली. राणा ने 56 गेंदों में 4 छक्के और 9 चौकों की मदद से 80 रन बनाये. वहीं राहुल ने 5 चौकों और दो छक्के की मदद से 29 गेंदों में 53 रन बनाये. दिनेश कार्तिक ने 9 गेंदों में 22 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें उन्होंने 1 छक्का और दो चौके जमाये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

राणा की तूफानी पारी, केकेआर ने हैदराबाद को दिया 188 रन का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा है. केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाया. केकेआर की ओर से नितीश राणा ने 80 रन बनाया.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

केकेआर को तीसरा झटका, रसेल 5 रन बनाकर आउट

केकेआर को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा है. राहुल त्रिपाठी को नटराजन ने 53 रन पर अपना शिकार बनाया. राहुल ने 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 29 गेंदों में 53 रन बनाये. इसके बाद 17 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसेल को राशिद खान ने 5 रन पर आउट किया.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

12 ओवर में केकेआर का स्कोर 100 के पार

केकेआर की टीम ने 12वें ओवर में अपने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. नितीश राणा अर्धशतक बनाकर अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं. जबकि राहुल त्रिपाठी भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. दोनों के बीच अब तक अर्धशतकीय साझेदारी बन चुकी है.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

राणा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, 37 गेंदों में जमाया फिफ्टी

केकेआर के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा इस समय ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 37 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

केकेआर को पहला झटका, शुभमन गिल 15 रन बनाकर आउट

केकेआर को 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल को राशिद खान ने बोल्ड आउट किया. गिल ने 1 छक्के और एक चौके की मदद से 13 गेंदों में 15 रन बनाये. गिल के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

गिल ने जमाया ऐसा छक्का, गेंद को करना पड़ा सैनिटाइज

पांचवें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने टी नटराजन का स्वागत छक्के से किया. गिल ने लॉन्ग ऑन दिशा में ऐसास शॉट लगाया कि गेंद सीधे स्टैंड पर जा गिरी. नियम के तहत स्टैंड पर गयी गेंद को सैनिटाइज करना है. इसलिए गेंद को सैनिटाइज करने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया गया.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

3 ओवर में केकेआर का स्कोर 19 रन

तीन ओवर में केकेआर ने 19 रन का स्कोर बना लिया है. जिसमें नितीश राणा ने संदीप शर्मा के ओवर में दो चौका जमाया. दूसरे ओवर में राणा और गिल की जोड़ी ने 9 रन बनाये थे.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

कोलकाता ने चौके से की पारी की शुरुआत

कोलकाता ने चौके से अपनी पारी की शुरुआत की. भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर नितीश राणा ने चौका जमाया. पहले ओवर में गिल और राणा की जोड़ी ने चार रन बनाये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

699 दिनों के बाद आईपीएल में हरभजन सिंह की वापसी

हरभजन सिंह एक बार फिर से आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. पूरे 699 दिनों के बाद भज्जी ने आईपीएल में वापसी की है. पिछले साल उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था. उसके बाद चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

केकेआर में भी चार विदेशी खिलाड़ी

केकेआर भी आज मैदान पर चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर रही है. विदेशी खिलाड़ियों में कप्तान इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन और पैट कमिंस.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (w), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

चार विदेशी खिलाड़ी के साथ मैदान पर उतरेगी हैदराबाद की टीम

कप्तान डेविड वॉर्नर को मिलाकर चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ हैदराबाद की टीम मैदान पर उतरेगी. प्लेइंग इलेवन में विदेशी खिलाड़ियों में राशिद खान, नबी और बेयरस्टो को शामिल किया गया है.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद ने टॉस जीता, केकेआर को बल्लेबाजी का न्योता

केकेआर के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस तरह से केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

पहली बार कोलकाता की ओर से खेलते नजर आयेंगे हरभजन सिंह

हरभजन सिंह पहली बार आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते नजर आयेंगे. भज्जी को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले भज्जी आईपीएल में मुंबई और चेन्नई की ओर से खेल चुके हैं.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

आईपीएल 2020 में हैदराबाद के टॉप विकेट टेकर

आईपीएल 2020 में हैदराबाद की ओर से राशिद खान और टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. राशिद खान ने 20 विकेट लिये थे, तो नटराजन ने 16 विकेट चटकाये.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

आईपीएल 2020 में केकेआर के टॉप स्कोरर

आईपीएल 2020 में कोलकाता की ओर से शुभमान गिल ने पूरे टूर्नामेंट में 440 रन बनाये थे.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

आईपीएल 2020 में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने किया था धमाका

आईपीएल 2020 में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 548 रन बनाये थे. जबकि हैदराबाद के ही खिलाड़ी मनीष पांडे ने 425 रन बनाये थे.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

एमए चिदंबरम स्टेडियम का पिच काफी स्लो

एमए चिदंबरम स्टेडियम का पिच काफी स्लो है. यहां स्पिनरों को मदद मिलती रही है. हालांकि आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा था. तेज गेंदबाजों ने 11 विकेट चटकाये थे, जबकि स्पिनरों को केवल दो विकेट ही मिले थे.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. यहां केकेआर की टीम 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे केवल दो ही मैच में जीत मिली है. जबकि हैदराबाद की टीम अपना सभी 3 मैच गवां चुकी है. हालांकि इसी मैदान पर कोलकाता की टीम आईपीएल 2012 का चैंपियन बनी थी.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर / केदार जाधव, मोहम्मद नबी, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

केकेआर संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन / सुनील नरेन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

आईपीएल में केकेआर और हैदराबाद के बीच 19 बार हो चुकी है भिड़ंत

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 19 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. केकेआर की टीम ने 12 बार हैदराबाद को हराया है, तो हैदराबाद की टीम 7 बार केकेआर पर जीत दर्ज की है.

11:02 PM. 11 Apr 2111:02 PM. 11 Apr

हैदराबाद और कोलकाता के बीच अब से कुछ देर बाद भिड़ंत

आईपीएल 2021 के तीसरे मुकाबले में अब से कुछ देर बाद हैदराबाद और केकेआर के बीच भिड़ंत होगी. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola