ePaper

रोहित ने 80 लाख रुपये का दान दिया

Updated at : 01 Apr 2020 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
रोहित ने 80 लाख रुपये का दान दिया

भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये 80 लाख रूपये का योगदान दिया और कहा कि इससे निपटना देश के नागरिकों की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

मुंबई : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये 80 लाख रूपये का योगदान दिया और कहा कि इससे निपटना देश के नागरिकों की जिम्मेदारी है.

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 45 लाख रूपये और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में 25 लाख रूपये का दान दिया। उन्होंने देश में लगे लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों की मदद कर रही ‘जोमैटो फीडिंग इंडिया’ को पांच लाख रूपये और सड़क पर आवारा कुत्तों की देखभाल के लिये एक संस्था को पांच लाख रूपये का योगदान किया.

रोहित मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ हमें इस संकट से निपटने की जरूरत है और इसकी जिम्मेदारी हम पर है. मैंने अपनी ओर से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 45 लाख रूपये, मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रूपये, फीडिंग इंडिया को पांच लाख रूपये और ‘वेल्फेयर आफॅ स्ट्रे ड्रग्स’ को पांच लाख रूपये का योगदान दिया है. हमें अपने नेताओं की सहायता करनी चाहिए। ” कोविड-19 से देश की लड़ाई में काफी खिलाड़ियों ने मदद की है। क्रिकेटरों में रोहित महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के साथी अजिंक्य रहाणे के साथ सूची में जुड़ गये हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जिसमें मंगलवार सुबह तक संक्रमित लोगों की संख्या 225 तक पहुंच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola