ePaper

'बराबरी' करने के मामले में टीम इंडिया का मुकाबला नहीं, पाकिस्तान समेत इन टीमों को तसल्ली से धोया

Updated at : 18 Jan 2024 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
'बराबरी' करने के मामले में टीम इंडिया का मुकाबला नहीं, पाकिस्तान समेत इन टीमों को तसल्ली से धोया

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीय टीम ने अभी तक कितनी बार सुपर ओवर मैच खेले हैं. चलिए जानते हैं भारतीय टीम के साथ किन देशों ने खेले हैं सुपर ओवर मुकाबले.

विज्ञापन
undefined

टी20 क्रिकेट मैच रोमांच का खेल है. आखिरी गेंद तक चलने वाले मुकाबले में कई बार स्कोर बराबर ही रह जाता है और मैच टाई हो जाता है. तब फैसला सुपर ओवर से होता है.

undefined

भारत और अफगानिस्तान के बीच बंगलुरू में 17 जनवरी, 2024 को खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में भी यही रोमांच दिखाई दिया है. दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने से मैच टाई हुआ है.

Also Read: सचिन तेंदुलकर के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
undefined

भारत-अफगानिस्तान मैच इसलिए इसलिए भी ज्यादा खास रहा कि इसमें पहले सुपर ओवर में भी मैच टाई ही रह गया. इसके बाद एक और सुपर ओवर खेलना पड़ा, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की है.

undefined

साल 2006 में शुरू हुई टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह 33वां मौका था, जब दो टीमों के बीच मुकाबला टाई छूटने के बाद सुपर ओवर में फैसला हुआ है.

Also Read: IND vs AFG: विराट कोहली फिर हुए गोल्डन डक के शिकार, जानें मैच का हाल
undefined

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच समेत टीम इंडिया अब तक 5 बार टी20 इंटरनेशनल में टाई मैच खेल चुकी है. इन सभी मैच में सुपर ओवर से रिजल्ट आया है.

undefined

टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला टाई मैच 16 फरवरी 2006 को न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच ऑकलैंड में खेला गया था, जिसमें सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी.

Also Read: टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी कर रहें ऋषभ पंत, नेट्स पर बहाया जमकर पसीना
undefined

तब सुपर ओवर में बल्लेबाजी के बजाय दोनों टीमें खाली विकेट पर गेंदबाजी करती थी. जिस टीम के गेंदबाज ज्यादा बार विकेट हिट करते थे, वो जीत जाती थी. इसे Bowled Out कहते थे.

undefined

भारत ने सबसे पहला सुपर ओवर (Bowled Out) अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2007 में डरबन के मैदान पर खेला था. इसमें टीम इंडिया जीती थी.

undefined

भारत ने इसके 12 साल बाद अपना अगला सुपर ओवर मैच खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के मैदान पर 29 जनवरी, 2020 को हुआ ये मैच भारत ने सुपर ओवर में जीता था.

undefined

इस मैच के महज दो दिन बाद यानी 31 जनवरी, 2020 को फिर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई हुआ था. वेलिंगटन में खेले गए इस मैच में भी भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी.

undefined

भारत का चौथा टाई मैच भी न्यूजीलैंड के ही खिलाफ खेला गया था. नेपियर में 22 नवंबर, 2022 को हुए मैच का रिजल्ट बारिश के कारण टाई ही घोषित करना पड़ा था यानी इसमें सुपर ओवर नहीं हुआ था.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola