World Cup 2023: चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 में पहली भिड़ंत 8 अक्टूबर को होगी. इस मैच से दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं. आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम जहां टॉप पर मौजूद है.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है. पहले दिन न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. जबकि भारत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. मुकाबले के लिए भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम चेन्नई पहुंच गई है.

कब है भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 में पहली भिड़ंत 8 अक्टूबर को होगी. इस मैच से दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं. आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय टीम जहां टॉप पर मौजूद है, वहीं ऑस्ट्रेलिया नंबर तीन पर है. इस तरह देखा जाए तो दोनों के बीच मुकाबला बेहद शानदार हो सकता है.

कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होगा. जबकि टॉस 1:30 कराया जाएगा.

फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के साथ-साथ वर्ल्ड कप 2023 के सारे मैच को आप अपने घर में आराम से बैठकर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप इंस्टाल करना होगा. हॉटस्टार पर आप वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे. ओटीटी के अलावा अगर आप इन मैचों का लुत्फ टीवी पर उठाना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नंबर 1 पर जाना होगा. यहां पर मैच के साथ-साथ कमेंट्री भी सुन सकते हैं.

Also Read: World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए बनाया वैश्विक राजदूत

एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में ऐसा रहा रिकॉर्ड

एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन बार वनडे में भिड़ंत हुई है. जिसमें दो बार ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई है और केवल एक बार भारतीय टीम को जीत मिली है. इस मैदान पर वनडे में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है. कंगारुओं ने यहां कुल 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और केवल एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए यहां का मैदान भाग्यशाली नहीं रहा है. यहां भारतीय टीम 14 मैच खेली है, जिसमें उसे 7 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 83.33 का रहा है, जबकि भारत का जीत प्रतिशत 50 का रहा है. यह मैदान पाकिस्तान के लिए भी भाग्यशाली रहा है. यहां पाक टीम 2 वनडे मैच खेली है और दोनों में उसे जीत मिली है.

Also Read: World Cup Records: रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 में तोड़ सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन, गेल भी छूट जाएंगे पीछे

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 02 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 05 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, ईडन गार्डन, कोलकाता, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, दोपहर दो बजे से मैच.

विश्व कप में भाग लेने वाले सभी 10 देशों की टीम

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.

दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज. शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.

नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola