India vs West Indies: रुतुराज गायकवाड़ ने कोरोना को हराया, क्या आखिरी वनडे में होगी Playing XI में वापसी

Updated at : 10 Feb 2022 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
India vs West Indies: रुतुराज गायकवाड़ ने कोरोना को हराया, क्या आखिरी वनडे में होगी Playing XI में वापसी

Ahmedabad: Indian team captain Rohit Sharma greets teammate Prasidh Krishna after India won the second ODI cricket match against West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Wednesday, Feb 9, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02_09_2022_000289B)

रुतुराज गायकवाड़ कोरोना को हराकर कोरेंटिन से बाहर आ चुके हैं. लेकिन उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिए टीम में वापसी हो पाएगी, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad ) ने कोरोना वायरस को हरा दिया है. जिससे टीम इंडिया के सामने सीरीज में वैकल्पिक खिलाड़ियों को लेकर समस्या खत्म हो गयी है.

क्या आखिरी वनडे में रुतुराज गायकवाड़ की होगी प्लेइंग 11 में वापसी

रुतुराज गायकवाड़ कोरोना को हराकर कोरेंटिन से बाहर आ चुके हैं. लेकिन उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिए टीम में वापसी हो पाएगी, इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. कप्तान रोहित शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को तीसरे वनडे में पारी का आगाज करेंगे जिससे महाराष्ट्र के खिलाड़ी के इस मैच में उतारे जाने की संभावना नहीं है.

Also Read: Vijay Hazare Trophy: रुतुराज गायकवाड़ की 4 सेंचुरी गयी बेकार, महाराष्ट्र टूर्नामेंट से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में बेंच में बैठे थे रुतुराज

रुतुराज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला में भी बेंच पर रहे थे और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हुई वनडे शृंखला में खेलने का मौका नहीं मिला था.

Also Read: रुतुराज गायकवाड़ भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कर सकते हैं कमाल, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का दावा

वेस्टइंडीज सीरीज शुरू होने से ठीक 4 दिन पहले हुए थे कोरोना पॉजिटिव

वेस्टइंडीज के खिलाफ शृंखला के शुरू होने से महज चार दिन पहले रुतुराज गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिससे वह व्यावहारिक रूप से शृंखला से बाहर हो गये थे.

रुतुराज गायकवाड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

रुतुराज गायकवाड़ को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है और पूरी संभावना है कि वह अब आगामी रणजी ट्रॉफी में अपने घरेलू राज्य के लिये खेलेंगे. दो फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी धवन, रिजर्व सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola