Live Updates

Ind vs SA 5th T20I: बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मैच रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर

Updated:
विज्ञापन

Rajkot: Indian batsman Ishan Kishan plays a shot during the 4th T20 cricket match between India and South Africa, at Saurashtra Cricket Association Stadium, in Rajkot, Friday, June 17, 2022. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI06_17_2022_000202B)

India vs South Africa 5th T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. बारिश के कारण टॉस के बाद देर से मैच की शुरुआत हुई, फिर 3.3 ओवर के खेल होने के बाद दोबारा बारिश शुरू हुई, लेकिन बाद मैच फिर से शुरू नहीं कराया जा सका. इस तरह पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.

विज्ञापन

बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मैच रद्द, सीरीज 2-2 से बराबर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को खेला जाने वाला पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. मैच की शुरुआत से पहले हुई बारिश के कारण मुकाबला 50 मिनट के विलंब से शुरू हुआ और भारतीय पारी में 3.3 ओवर के खेल के बाद दोबारा बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा. भारत ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक दो विकेट पर 28 रन बना लिए थे. इस तरह से पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हो गयी. पहला दो मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि पिछले दो मैच में भारतीय टीम शानदार वापसी की और जीत दर्ज की.

भारत को दूसरा झटका, गायकवाड़ 10 रन बनाकर आउट

भारत को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. रुतुराज गायकवाड़ 12 गेंदों में एक चौकेे की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए. गायकवाड़ को लुंगी एनगिडी ने अपना दूसरा शिकार बनाया.

भारत की खराब शुरुआत, ईशान किशन 15 रन बनाकर आउट

भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई है. ईशान किशन 7 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन को लुंगी एनगिडी ने अपना पहला शिकार बनाया.

बारिश के कारण घटाया गया ओवर

बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच का ओवर घटाया गया. 20-20 ओवर की जगह पर अब 19-19 ओवर का मैच खेला जाएगा. 7:50 बजे पहला बॉल फेंका जाएगा.

बेंगलुरु में बारिश थमी, हटाये गये कवर, कुछ देर में मैच शुरू होने की संभावना

बेंगलुरु में बारिश थम गयी है. पिच पर से सभी कवर को हटा लिये गये हैं. कुछ देर में मैच शुरू होने की संभावना जतायी जा रही है. अंपायर हेड ग्राउंड्समैन के साथ बातचीत कर रहे हैं.

बेंगलुरु में भारी बारिश, भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच शुरू होने में देरी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबला शुरू होने से पहले बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है. टॉस के समय बारिश नहीं थी, लेकिन टॉस के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. जिसके बाद पिच को कवर कर दिया गया है. बारिश जल्द नहीं रुकी तो ओवर भी घटाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola