India vs South Africa 3rd Test: पंत बने संकटमोचक, भारत ऐतिहासिक जीत से 8 विकेट दूर

Updated:
विज्ञापन

BGT: Mohammed Shami

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट इस समय केपटाउन में खेला जा रहा है. जिसमें तीसरे दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमट गयी. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन चाहिए. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

पंत बने संकटमोचक, भारत ऐतिहासिक जीत से 8 विकेट दूर

तीसरे और आखिरी टेस्ट में ऐतिहासिक जीत से भारत केवल 8 विकेट दूर है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले बुमराह ने एल्गर को अपना शिकार बनाया. जबकि उससे पहले शमी ने मार्कराम को सस्ते पर पवेलियन भेज दिया. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर क्रीज पर पीटरसन 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए केवल 111 रन और चाहिए.

भारत को दूसरी सफलता, एल्गर 30 रन बनाकर आउट

बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाया. उन्होंने एल्गर को अपना शिकार बनाया. एल्गर 96 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाये.

भारत को सीरीज में जीत के लिए 9 विकेट की दरकार, एल्गर-पीटरसन बने बाधा

भारत को दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने के लिए 9 विकेट की दरकार है. लेकिन एल्गर और पीटरसन एक फिर से बाधा बनते जा रहे हैं. पहला विकेट गिरने के बाद दोनों खिलाड़ी चट्टान की तरह क्रीज पर जम चुके हैं. दोनों अपने अर्धशतक के करीब हैं.

भारत को पहली सफलता, मोहम्मद शमी ने मार्कराम को बनाया शिकार

भारत को दूसरी पारी में पहली सफलता मिली चुका है. मोहम्मद शमी ने सलामी बल्लेबाज मार्कराम को अपना शिकार बनाया. भारत को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 9 विकेट की जरूरत है. दूसरी ओर दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने अबतक 43 रन बना लिया है.

पंत का नाबाद शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 212 रन का लक्ष्य

ऋषभ पंत के नाबाद शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य दिया है. भारत ने दूसरी पारी में 198 रन बनाया. पंत 100 रन बनाकर आखिरी तक क्रीज पर जमे रहे. जबकि भारत की ओर से केवल केएल राहुल 10 और विराट कोहली 29 ही दहाई के अंक को छू पाये.

ऋषभ पंत की तूफानी पारी, जमाया चौथा टेस्ट शतक

ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए टेस्ट में अपना चौथा शतक पूरा किया. पंत ने 133 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. पंत इस समय क्रीज पर चट्टान की तरह जमे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola