Live Updates

India vs South Africa 2nd Test: भारत की मुश्किलें बढ़ीं, दक्षिण अफ्रीका जीत से केवल 122 रन दूर

Updated:
विज्ञापन

Johannesburg: India’s bowler Shardul Thakur, middle, celebrates with teammates after taking a wicket of South Africa’s captain Dean Elgar, during the second day of the 2nd Test Cricket match between South Africa and India at the Wanderers stadium in Johannesburg, South Africa, Tuesday, Jan. 4, 2022. AP/PTI(AP01_04_2022_000075B)

India vs South Africa 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय जोहान्सबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारत दूसरी पारी में 266 रन पर ऑल आउट हो गया. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 240 का टारगेट दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे प्रभात खबर पर.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट पर 118 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को दो विकेट पर 118 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है. स्टंप उखड़ने के समय कप्तान डीन एल्गर 46 रन और रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे. भारत के लिये शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया है. इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 266 रन बनाये थे.

भारत को दूसरी सफलता, अश्विन ने पीटरसन को किया आउट

भारत को दूसरी सफलता मिल गयी है. आर अश्विन ने पीटरसन को 28 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. पीटरसन ने 44 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये.

एल्गर और पीटरसन क्रीज पर जमे, भारत की मुश्किलें बढ़ी

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत हुई है. मार्कराम के जल्द आउट होने के बाद एल्गर और पीटरसन ने पारी को संभाल लिया है और धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है. दूसरी ओर दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी करते जा रहे हैं.

भारत को पहली सफलता, शार्दुल के शिकार हुए मार्कराम

भारत को दूसरी पारी में पहली सफलता मिल गयी है. शार्दुल ठाकुर ने सलामी बल्लेबाज मार्कराम को अपना शिकार बनाया. मार्कराम ने 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाये.

भारत की दूसरी पारी 266 पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका को 240 का टारगेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ‍ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत दूसरी पारी में 266 रन पर ऑल आउट हो गया. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 239 रन की बढ़त बनाया और जीत के लिए 240 का टारगेट दिया. हनुमा विहारी 84 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से पुजारा ने 53 और रहाणे ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से रबाड़ा और लुंगी एनगिडि ने तीन-तीन विकेट चटकाये.

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरुआत

भारत के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरुआत हुई है. पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये 29 रन बना लिया है. दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एल्गर और मार्कराम क्रीज पर जमे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola