न तो हैंडशेक और न ही कुछ बात, सूर्या ने पाक कप्तान आगा को फिर किया इग्नोर

Updated:
विज्ञापन
न तो हैंडशेक और न ही कुछ बात, सूर्या ने पाक कप्तान आगा को फिर किया इग्नोर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया, लेकिन एक बार फिर से हैंडशेक विवाद मैदान पर नजर आया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिर से पाक कप्तान सलमान आगा को इग्नोर किया.

विज्ञापन

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरे तो नजारा एशिया कप वाला ही था. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टॉस के दौरान सलमान के साथ हाथ नहीं मिलाया और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति को कायम रखा. मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाने की संभावना है. सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय टीम में अभिषेक की वापसी, अर्शदीप बाहर

भारत ने दो बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को एकादश में जगह दी है। अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे. संजू सैमसन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एकादश से बाहर किया गया है. पाकिस्तान ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola