India Vs New Zealand T20: रोहित-राहुल की अर्धशतकीय पारी, पंत के छक्के से जीता भारत, सीरीज पर कब्जा
India vs New Zealand T20I रांची के जेएससीए स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया. भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. आज भी पंत ने छक्का मारकर टीम इंडिया को 18वें ओवर में ही जीत दिला दी.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा
रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गये दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. केएस राहुल और रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खोली. ऋषभ पंत ने पिछले मैच की ही तरह छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलायी.
रोहित शर्मा आउट, भारत को दूसरा झटका
कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है. रोहित ने टीम के लिए 55 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के और एक चौका जड़ा है. रोहित की जगह क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं.
रोहित शर्मा ने छक्का जड़कर पूरा किया अर्धशतक
केएल राहुल के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. रोहित ने भी छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया है. इससे पहले छक्का मारकर केएल राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया था.
केएल राहुल आउट, भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका लगा है. केएल राहुल अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. टिम साउदी ने उनका विकेट लिया. अपनी पारी में केएल राहुल ने 49 गेंद पर 65 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और दो छक्के जड़े.
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
केएल राहुल ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया है. उन्होंने 41 गेंद पर 55 रन बना लिए हैं. उन्होंने अब तक की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े हैं.
10 ओवर में भारत ने बनाए 79 रन
भारत ने 10 ओवर में 79 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर जमी है. राहुल ने अब तक 45 रन बना लिए हैं, जबकि रोहित शर्मा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए