ePaper
Live Updates

Ind vs NZ Highlights: बारिश की वजह से आखिरी मैच टाई, टीम इंडिया ने जीती टी20 सीरीज

Updated at : 22 Nov 2022 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ind vs NZ Highlights: बारिश की वजह से आखिरी मैच टाई, टीम इंडिया ने जीती टी20 सीरीज

Ind vs NZ 3rd T20 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका. मैच टाई हो गया और सीरीज पर भारत का कब्जा हो गया. भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. आज पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 160 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी. टीम के लिए कॉनवे (59) और फिलिप्स (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरी पारी में भारत ने नौ ओवर में 75 रन बनाये. डीएंडएल मेथड से स्कोर बराबर रहा और अंपायरों ने मैच को टाई घोषित कर दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट चटकाये.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
4:16 PM. 22 Nov 224:16 PM. 22 Nov

बारिश के कारण मैच टाई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच बारिश के कारण डकवर्थ लुईस पद्धति से टाई रहा. भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती. दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. आज के मुकाबले में चार विकेट चटकाने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जबकि दूसरे मुकाबले में शानदार नाबाद शतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने.

4:16 PM. 22 Nov 224:16 PM. 22 Nov

बारिश के कारण खेल रुका

बारिश की वजह से खेल रुका हुआ है. भारत ने नौ ओवर की समाप्ति पर चार विकेट गंवा दिये हैं. टीम इंडिया ने 75 रन बना लिये हैं.

4:16 PM. 22 Nov 224:16 PM. 22 Nov

भारत को चौथा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. ईश सोढी की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने सूर्यकुमार का कैच लपका है. क्रीज पर इस समय दीपक हुड्डा और कप्तान हार्दिक पांड्या की जोड़ी है.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

भारत का तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर आउट

भारत को दूसरे ओवर में लगातार दो झटके लगे. ऋषभ पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. उन्हें टिम साउदी ने बोल्ड किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

ऋषभ पंत आउट, भारत को लगा दूसरा झटका

भारतीय टीम को तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत के रूप में दूसरा झटका लगा. पंत 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पंत को टिम साउदी ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

भारत को लगा पहला झटका, ईशान आउट

भारतीय टीम को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका लगा. ईशान किशन 10 रन बनकार पवेलियन लौट गए. ईशान को मिलने ने आउट किया. दाएं हाथ के बल्ले से सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

भारत की बल्लेबाजी शुरू, ईशान-पंत क्रीज पर

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और ऋषभ पंत आए क्रीज पर. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी करेंगे पहला ओवर.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

भारत को 161 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 161 रनों का लक्ष्य दिया. टीम के लिए कॉनवे (59) और फिलिप्स (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में ही समेट दिया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट चटकाये.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

भारत को मिला हैट्रिक, अर्शदीप ने झटके दो विकेट

19वां ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो विकेट झटके. अर्शदीप ने पहली गेंद पर मिशेल को आउट किया. इसके बाद दूसरी गेंद पर बैटींग करने आए ईश सोढ़ी को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा. वहीं तीसरी गेंद पर मिलने रन आउट हुए.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

नीशम आउट, न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत के लिए 18वां ओवर करने आए मोहम्मद सिराज ने पहले ही गेंद पर जेम्स नीशम को आउट कर दिया. नीशम खाता खोने बिना ही पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, कॉनवे आउट

अर्शदीप सिंह ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर कॉनवे को पवेलियन भेज दिया. कॉनवे 49 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज जेम्स नीशम क्रीज पर आए.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, ग्लेन फिलिप्स आउट

लंबे समय से विकेट की तलाश कर रही भारतीय गेंदबाजों को आखिरकार 16वें ओवर में सफलता मिली. सिराज ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. फिलिप्स 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिशेल क्रीज पर आए हैं.

3:06 PM. 22 Nov 223:06 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड ने पूरा किया शतक

न्यूजीलैंड टीम ने 13वें ओवर में शतक पूरा कर लिया है. कॉनवे (48) और फिलिप्स (35) शानदार बल्लेबाजी करते हुए अब भी क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में कर रहे हैं.

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 74 रन

न्यूजीलैंड टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं. अर्शदीप ने दूसरे ओवर में एलन को आउट किया तो सिराज ने चैपमैन को जल्दी पवेलियन भेज दिया. ग्लेन फिलिप्स 14 और डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

सिराज ने चैपमैन को किया आउट, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को पावरप्ले के आखिरी ओवर में दूसरा झटका लगा. 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिराज ने मार्क चैपमैन को पवेलियन भेज दिया. चैपमैन 12 रन बनाकर कैच आउट हो गए. दाएं हाथ के तेज मध्यम मोहम्मद सिराज आक्रमण पर आए.

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड को लगा पहला, एलन आउट

भारत के लिए दूसरा ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने अपनी तीसरी ही गेंद पर विकेट चटकाया. अर्शदीप ने एलन को आउट किया. एलन मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन क्रीज पर आए.

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की ओर फिन एलन और कॉनवे पारी की शुरुआत करने क्रीज आए. भारत के लिए भुवनेश्वर करेंगे पहला ओवर.

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

भारत प्लेइंग XI

ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, बल्लेबाजी चुनी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

गीली आउटफील्ड होने के कारण टॉस में देरी

1:31 PM. 22 Nov 221:31 PM. 22 Nov

Ind vs NZ 3rd T20: वेदर रिपोर्ट

न्यूजीलैंड मौसम विभाग के अनुसार नेपियर में मंगलवार को बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि कि दोपहर में हल्की बारिश होगी, लेकिन मैच शुरू होने तक बारिश कम हो जाएगी. तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद हैं. वहीं तेज गति से हवा चलने की संभावना है.

10:25 AM. 22 Nov 2210:25 AM. 22 Nov

Ind vs NZ 3rd T20: पिच रिपोर्ट

नेपीयर का मैकलीन पार्क स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है. यहां बल्लेबाजों को छोटी बॉउंडरी की वजह से अधिक फायदा मिलता है. वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल भी मिलती है. इस पिच का औसत स्कोर लगभग 170 है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

10:25 AM. 22 Nov 2210:25 AM. 22 Nov

Ind vs NZ 3rd T20: भारत संभावित प्लेइंग XI

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज/उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह

10:25 AM. 22 Nov 2210:25 AM. 22 Nov

Ind vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, मार्क चैपमैन

9:58 AM. 22 Nov 229:58 AM. 22 Nov

India vs New Zealand: कब और कहां देखें लाइव?

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर Amazon Prime Video है. भारत में इस सीरीज के सभी मैच प्राइम वीडियो ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होंगे. वहीं आप डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर फ्री में मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.

9:47 AM. 22 Nov 229:47 AM. 22 Nov

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं बे ओवल में दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान हल्कि बारिश हुई थी और मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया. हालांकि यह मैच पूरा खेला गया और भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी. वहीं इस मैच में टीम इंडिया प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है. जबकि केन विलियमसन के बाहर होने के बाद मार्क चैपमैन को न्यूजीलैंड प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है. वहीं टीम साउदी इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे. भारतीय टीम इस मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola