India vs Netherlands: बेंगलुरु में भारत का रहा है दबदबा, विरोधी टीमों को 14 मैचों में चटा चुका है धूल

Lucknow: India’s bowler Jasprit Bumrah celebrates the wicket of England’s batter Dawid Malan during the ICC Mens Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow, Sunday, Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_29_2023_000479A)
बेंगलुरु में भारत ने 14 मैचों में विरोधी टीमों को वनडे में धूल चटाया है. जबकि 5 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच टाई पर खत्म हुआ था, तो एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला था.
वर्ल्ड कप 2023 के 45वें मुकाबले में भारत और नीदरलैंड के बीच भिड़ंत होगी. 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री करने वाली भारतीय टीम की नजर 9वीं जीत पर है. दूसरी ओर से नीदरलैंड आज के मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप से विदाई लेना चाहेगा. मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है.
बेंगलुरु में 21 वनडे मैच खेल चुका है भारत
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने अबतक कुल 21 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उसका विरोधी टीमों पर दबदबा रहा है. हालांकि भारत को कई मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन यहां भारत का जीत का प्रतिशत अधिक रहा है.
बेंगलुरु में भारत ने 14 मैचों में विरोधी टीमों को चटाया धूल
बेंगलुरु में भारत ने 14 मैचों में विरोधी टीमों को वनडे में धूल चटाया है. जबकि 5 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच टाई पर खत्म हुआ था, तो एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला था.
बेंगलुरु में 3 साल वनडे मैच खेलेगा भारत
बेंगलुरु में भारत 3 साल बाद कोई वनडे मैच खेलेगा. आखिरी बार भारत की भिड़ंत 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया से हुई थी. जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी की थी और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 286 रन बनाया था. जवाब में भारतीय टीम 47.3 ओवर में केवल 3 विकेट खोकर 289 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. उस मैच में रोहित शर्मा ने 128 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 119 रनों की तूफानी पारी खेली थी. जबकि बतौर कप्तान विराट कोहली ने 91 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाया था.
Also Read: रोहित शर्मा 97 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, बेंगलुरु में टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बेंगलुरु में सचिन ने वनडे में बनाये सबसे ज्यादा रन
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने इस मैदान में 11 मैचों की 11 पारियों में 2 शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 534 रन बनाए हैं. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 120 रन रहा है.
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर
बेंगलुरु में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित यहां केवल 4 मैचों की 4 पारियों में 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 437 रन बना चुके हैं. अगर 97 और रन बना लेते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.
Also Read: 12 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने कर दी थी भविष्यवाणी, विराट कोहली तोड़ेंगे मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
बेंगलुरु में रोहित जड़ चुके हैं दोहरा शतक
बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित शर्मा को काफी रास आता है. रोहित शर्मा ने इसी मैदान पर 209 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. आप इसी से अंदाज लगा सकते हैं कि इस मैदान पर रोहित शर्मा कितने खतरनाक साबित हुए हैं. यहां रोहित का स्ट्राइक रेट 112.33 का रहा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्का भी लगा चुके हैं. यहां रोहित के बल्ले से 28 छक्के निकले हैं. जबकि चार मैचों में रोहित ने 25 चौके भी जमाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










