ePaper
Live Updates

India vs England Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, रीस टॉपली ने चटकाये 6 विकेट

Updated at : 15 Jul 2022 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
India vs England Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, रीस टॉपली ने चटकाये 6 विकेट

India vs England 2nd ODI: सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया दूसरे वनडे में 100 रन से हार गयी. दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. मैच के हीरो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली रहे. उन्होंने छह विकेट हासिल किये. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 49 ओवर में 246 रन पर ही रोक दिया. भारतीय गेंदबाजों ने एक भी बड़ी साझेदारी नहीं होने दी. जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गये. उसके बाद शिखर धवन भी जल्दी की चलते बने.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

भारत 100 रनों से हारा

इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर भारत को दूसरे वनडे इंटरनेशनल में 100 रनों से हरा दिया है. भारतीय बल्लेबाजी शुरू में जो लड़खड़ायी तो फिर संभल नहीं पायी. पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद रोहित शर्मा की टीम ने इंग्लैंड को 49 ओवर में 246 रन पर रोक दिया. लेकिन भारतीय बल्लेबाज 146 पर की ऑलआउट हो गये. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिये. जबकि इंग्लैंड के रीस टॉपली ने छह विकेट चटकाये.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

रवींद्र जडेजा आउट, भारत को आठवां झटका

रवींद्र जडेजा 29 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को आठवां झटका लगा है. क्रीज पर जसप्रीत बुमराह का साथ देने युजवेंद्र चहल आये हैं. जडेजा ने 44 गेंद का सामना किया लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

मोहम्मद शमी आउट, भारत को सातवां झटका

मोहम्मद शमी 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टॉप्ली ने उनका विकेट लिया. शमी और रवींद्र जडेजा के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी थी. शमी की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर जसप्रीत बुमराह आये हैं.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

हार्दिक पांड्या आउट, भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर मोईन अली का शिकार हो गये. उन्होंने 44 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में दो चौके लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मोहम्मद शमी क्रीज पर आये हैं.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

टीम इंडिया के 100 रन पूरे

टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गये हैं. भारत ने 26.2 ओवर में 100 रन पूरे किये. इस दौरान भारत के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या इस समय क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 39 गेंद में 28 रन की साझेदारी हुई है. पांड्या 28 और जडेजा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को पांचवां झटका

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर आउट हो गये हैं. अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. रीक टॉप्ली की गेंद पर सूर्यकुमार बोल्ड हो गये. अगले बल्लेबाज के रूप में रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका

विराट कोहली के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है. कोहली 25 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए है. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद शिखर धवन भी नौ रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये. फिर ऋषभ पंत को क्रीज पर भेजा गया, लेकिन वे बिना खाता खोले आउट हो गये. कोहली की जगह बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

रोहित शर्मा आउट, भारत को पहला झटका

कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. भारत को पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर विराट कोहली आये हैं. दूसरे छोर पर शिखर धवन मौजूद हैं. टॉप्ली ने रोहित का विकेट लिया.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

भारत ने इंग्लैंड को 246 रन पर रोक

भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां इंग्लैंड को 246 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने 47, डेविड विली ने 41, जॉनी बेयरस्टो ने 38 और लियाम लिविंगस्टोन ने 33 रन बनाये. भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार जबकि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाये. जीत के लिए भारतीय बल्लेबाजों को 50 ओवर में 247 रन बनाने होंगे.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

ब्रायडन कार्स आउट, इंग्लैंड को नौवां झटका

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण ने ब्रायडन कार्स को आउट कर दिया है. कार्स मात्र दो रन बनाकर आउट हुए हैं. इंग्लैंड को नौवां झटका लगा है.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

डेविड विली आउट, इंग्लैंड को आठवां झटका

डेविड विली 49 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हो गये हैं. जसप्रीत बुमराह को पहली सफलता मिली है. विली की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर ब्रायडन कार्स आये हैं.

12:46 AM. 15 Jul 2212:46 AM. 15 Jul

मोईन अली आउट, इंग्लैंड को सातवां झटका

इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है. मोईन अली 47 रन बनाकर आउट हो गये हैं. 64 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने दो-दो चौके और छक्के लगाये. युजवेंद्र चहल की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मोईन का कैच पकड़ा.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

लियाम लिविंगस्टोन आउट, इंग्लैंड को छठा झटका

इंग्लैंड को छठा झटका लगा है. लियाम लिविंगस्टोन 33 रन बनाकर आउट हो गये हैं. लिविंगस्टोन को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया. लिविंगस्टोन की जगह बल्लेबाजी करने डेविड विली क्रीज पर आये हैं. उनका साथ दूसरे छोर पर मोईन अली दे रहे हैं.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

युजवेंद्र चहल ने बेन स्टोक्स को किया आउट, इंग्लैंड को पांचवा झटका

युजवेंद्र चहल ने बेन स्टोक्स को 21 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है. स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. स्टोक्स की जगह बल्लेबाजी करने मोईन अली क्रीज पर आये हैं.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

इंग्लैंड को लगातार दो झटके, जो रूट के बाद बटलर आउट

इंग्लैंड को लगातार दो झटके लगे हैं. सेट बल्लेबाज जो रूट के आउट होने के बाद तुरंत ही कप्तान जोस बटलर भी पवेलियन लौट गये. बटलर केवल चार ही रन बना सके. पिछले मुकाबले में बटलर शून्य पर आउट हुए थे. बटलर को मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया. इससे पहले युजवेंद्र चहल ने जो रूट को 11 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया था.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

इंग्लैंड को दूसरा झटका, बेयरस्टो आउट

इंग्लैंड के दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आउट हो गये हैं. युजवेंद्र चहल ने बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया है. जॉनी ने 38 गेंद पर 38 रन बनाये. अपनी पारी में बेयरस्टो ने छह चौके लगाये. बेयरस्टो की जगह बल्लेबाजी करने बेन स्टोक्स क्रीज पर आये हैं. दूसरी छोर पर जो रूट हैं.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

जेसन रॉय आउट, इंग्लैंड को पहला झटका

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया है. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आउट हो गये हैं. हार्दिक ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रॉय को आउट किया. रॉय 33 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. उनका कैच सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर लपका. रॉय की जगह बल्लेबाजी करने जो रूट क्रीज पर आये हैं.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर 

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद हैं. पिछले मैच में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को जसप्रीत बुमराह ने धराशायी कर दिया था. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी कर रहे हैं. आज भी भारत एक छोटे स्कोर पर इंग्लैंड को रोकने का प्रयास करेगा.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. पिच पर घास कम जरूर है लेकिन ऐसा लगता है कि पिच में कुछ नमी है. मैदान के आकार को देखते हुए हमने सोचा कि बोर्ड पर स्कोर करने से रोकना बेहतर होगा. श्रेयस अय्यर की जगह विराट कोहली की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह एक उचित गेंदबाज हैं, चाहे कोई भी प्रारूप हो. टीम में उनके जैसा गेंदबाज होना हमेशा अच्छा होता है. पंत ने कुछ बेहतरीन कैच पकड़े. वे हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे. यह (लॉर्ड्स) दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक है, इसलिए लोग यहां अच्छा खेलने के इच्छुक हैं. सूरज निकल गया है, इसलिए सही स्थिति है.

8:04 PM. 14 Jul 228:04 PM. 14 Jul

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज

India vs England Score Live Updates: सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया दूसरे वनडे में जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को फिर से वापसी की उम्मीद होगी. बुमराह ने छह विकेट लेकर मैच का समापन किया, जबकि उनके नये साथी शमी ने तीन विकेट लिये. भारत की नैदानिक गेंदबाजी के अलावा, प्रशंसकों ने कप्तान रोहित शर्मा द्वारा कुछ बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन भी देखा. रोहित ने 58 गेंदों में 76 रन बनाये. शिखर धवन के साथ उन्होंने शुरुआती विकेटों के लिए 114 रन बनाए और भारत ने 20 ओवर से कम समय में प्रतियोगिता को समाप्त कर दिया. इंग्लैंड को अपने बल्लेबाजों से काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola