IND vs ENG 5th Test Day 1 Highlights: ऋषभ पंत के शानदार शतक से टीम इंडिया की स्थिति मजबूत – IND 338/7
India’s Rishabh Pant, right, celebrates with batting partner Ravindra Jadeja after scoring a century during the first day of the fifth cricket test match between England and India at Edgbaston in Birmingham, England, Friday, July 1, 2022. (AP/PTI)(AP07_01_2022_000288B)
India vs England 5th Test Live Cricket Score Day 1: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की शानदार साझेदारी से भारत ने पहले दिन 338 रन बनाये.
भारत ने पहले दिन बनाये 338 रन
पांचवें टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई. ऋषभ पंत ने 111 गेंद पर 146 रन की पारी खेलकर सभी चौंका दिया. वहीं रवींद्र जडेजा 163 रन पर 83 रन बनाकर अब भी क्रीज पर जमें हैं. दूसरी छोर पर उनका साथ देने के लिए मोहम्मद शामी हैं.
शार्दुल ठाकुर आउट, भारत को सातवां झटका
टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है. शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मोहम्मद शामी आये हैं.
ऋषभ पंत आउट, टीम इंडिया को छठा झटका
ऋषभ पंत ने भारत के लिए अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 रनों की जानदार पारी खेली. उन्होंने छठे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. पंत के रूप में भारत को छठा झटका लगा है. पंत ने 111 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाये. पंत की जगह बल्लेबाजी करने शार्दुल ठाकुर आये हैं.
रवींद्र जाडेजा ने भी जड़ा अर्धशतक
ऋषभ पंत के शतक के बाद रवींद्र जाडेजा ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. रवींद्र जाडेजा ने 110 गेंद का सामना किया और 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाये हैं.
ऋषभ पंत का शानदार शतक
टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत ने संकट से टीम को उबारते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. पंत ने 89 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया है. पंत और जाडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी हो चुकी है.
ऋषभ पंत का शानदार अर्धशतक
टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक बना लिया है. पंत 58 गेंद में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी पारी में उन्होंने अब तक आठ चौके और एक छक्का लगाया है. दूसरी छोर पर रवींद्र जाडेजा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 180 के पार पहुंच गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए