Live Updates

IND vs ENG 4th Test LIVE : भारत की धमाकेदारी जीत, चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Ahmedabad: Indian bowler R Ashwin (R) celebrates with teammates the wicket of England batsman Joe Root during the third day of the 4th and last cricket test match between India and England, at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Saturday, March 6, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_06_2021_000088A)

IND vs ENG 4th Test LIVE| LIVE score India vs England | Ahmedabad test match day 3 score update अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हरा दिया. दूसरी पारी में अक्षर और अश्विन ने 5-5 विकेट चटकाये. दूसरी पारी इंग्लैंड की टीम 135 रन पर ढेर हो गयी. आखिरी टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया.

विज्ञापन

पहला मैच हारने के बाद सीरीज में टीम इंडिया की 6ठी धमाकेदार जीत

पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में 6ठी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले टीम इंडिया ने 1972/73 में इंग्लैड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. 2000/01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. 2015 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-1 जीत दर्ज की थी. 2016/17 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी.

भारत ने इंग्लैंड को तीसरे दिन ही हराया

अहमदबाद में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे दिन में ही हरा दिया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ओर से अक्षर पटेल और आर अश्विन ने एक बार फिर से धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. दोनों ने 5-5 विकेट चटकाये. अक्षर ने 24 और 48 रन देकर 5 विकेट लिये, तो अश्विन ने 22.5 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट लिये.

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में

इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पारी और 25 रन से रौंदकर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लिया है. फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से टीम इंडिया की खिताबी भिड़ंत होगी.

भारत की धमाकेदारी जीत, इंग्लैंड को पारी और 25 रन से रौंदा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हरा दिया. दूसरी पारी में अक्षर और अश्विन ने 5-5 विकेट चटकाये. दूसरी पारी इंग्लैंड की टीम 135 रन पर ढेर हो गयी. आखिरी टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया.

अक्षर का विकेट का पंच

अक्षर पटेल ने चौथे टेस्ट में भी विकेट का पंच लगाया है. 23 ओवर में 46 रन देकर अब तक 5 विकेट ले चुके हैं. जिसमें अक्षर ने 6 मेडन ओवर भी डाले. इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर अब तक 130 रन बना लिया है.

अक्षर की घातक गेंदबाजी, डोम बेस 2 रन पर आउट

अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 8वां झटका दिया है. अक्षर ने डोम बेस को 2 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola