IND vs ENG: हेडिंग्ले में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट पारी और 76 रन से जीता

Updated:
विज्ञापन

IND vs ENG : इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को चार दिनों में ही एक पारी और 76 रन से हराकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराकर कर लिया है. टीम इंडिया पहली पारी में 78 रन पर ऑल आउट होने के बाद दूसरी पारी में भी 278 रन बनाकर आउट हो गयी. इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

विज्ञापन

रॉबिन्सन और ओवरटन के आगे फेल हुई टीम इंडिया

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज रॉबिन्सन ने 65 रन देकर 26 ओवर में पांच विकेट चटकाये. जबकि क्रेग ओवरटन ने 18 ओवर और तीन गेंदों में 47 रन देकर 3 विकेट चटकाये. एंडरसन ने एक और मोइन अली ने एक विकेट चटकाये.

चौथे दिन के पहले सत्र में ही सिमट गयी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में ही टीम इंडिया ऑल आउट हो गयी और अंग्रेजों के सामने सरेंडर कर दिया. तीसरे दिन भारत दो विकेट पर 215 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था. लेकिन चौथे दिन के पहले सत्र में केवल 63 रन बनाकर 8 विकेट खो दिया. कोहली अर्धशतक बनाकर आउट हुए, तो पुजारा ने आज अपने पहले दिन के स्कोर 91 पर एक रन भी नहीं जोड़ पाये.

भारत को 8वां झटका, इशांत शर्मा दो रन बनाकर आउट

भारत को 8वां झटका इशांत शर्मा के रूप में लगा है. इशांत शर्मा को रॉबिन्सन ने अपना पांचवां शिकार बनाया. भारत अब भी इंग्लैंड से 90 रन पीछे है. इस समय जडेजा और बुमराह क्रीज पर मौजूद हैं.

टीम इंडिया को 7वां झटका, शमी 6 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को 7वां झटका लगा है. मोहम्मद शमी 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर आउट हुए. भारत को स्कोर इस समय 7 विकेट पर 256 रन है. इंग्लैंड से भारत अब तक 98 रन दूर है.

टीम इंडिया को 6ठा झटका, पंत 1 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में 6ठा झटका लगा है. पंत एक रन बनाकर रॉबिन्सन के शिकार हुए. पंत ने 7 गेंदों का सामना किया. इस समय भारत का स्कोर 239 रन पर 6 विकेट है. इस समय शमी और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं.

भारत पर मंडराया हार का खतरा, पांच खिलाड़ी आउट होकर पहुंचे पवेलियन

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा है. चौथे दिन अब तक टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. पुजारा, कोहली के बाद रहाणे भी आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. रहाणे 10 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर आउट हुए. टीम इंडिया का स्कोर इस समय पांच विकेट पर 239 रन है और इंग्लैंड से अब भी 115 रन पीछे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola