India vs Pakistan: 2004 के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की बदल गई सूरत, इस एक मैच ने बढ़ा दी जीत की भूख

India vs Pakistan: 2004 में भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में पाकिस्तान का दौरा किया था. उस समय के तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय टीम से कहा था, सीरीज और दिल दोनों जीतकर लौटना. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला कराची में खेला गया था.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. मुकाबला 2 बजे से खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही क्रिकेट प्रेमियों में इसका बुखार पूरी तरह से चढ़ चुका है. जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों में इमोशन और रोमांच उबाल पर होता है. दोनों देशों में क्रिकेट को अलग धर्म के रूप में पूजा जाता है. हर कोई यही चाहता है, उसकी टीम भले ही चैंपियन बने या न बने, एक-दूसरे के खिलाफ मैच कभी न हारे. आज के मुकाबले में भी यही स्थिति बन गई है. आपको बता दें वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है, लेकिन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है भारत के खिलाफ. शुरुआती कुछ सालों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान हावी रहा था, लेकिन इधर कुछ वर्षों से भारत का पलड़ा काफी भारी रहा है. तो आपको हम यहां बताने वाले हैं कि कब से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की भूख बढ़ गई है.
2004 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की बढ़ गई भूख
भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 134 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 73 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है, तो 56 मैचों में भारत जीता. 56 मैच पाकिस्तान ने हारे, तो 73 में भारत को हार मिली. दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबले की शुरुआत एक अक्टूबर 1978 को हुई थी. जिसमें भारत को जीत मिली थी. लेकिन उसके बाद पाकिस्तान ने जीत का जो सिलसिला शुरू किया, वो 2004 तक जारी रहा. लेकिन 2004 के बाद से बाजी पलट गई और जीत का औसत भारत के पक्ष में आ गया. 13 मार्च 2004 से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 86 मैच खेले गए थे, जिसमें 53 में पाक टीम को जीत मिली और भारत केवल 30 मैच जीत पाया. लेकिन उसके बाद आंकड़ा पलट गया. 2004 के बाद दोंनों देशों के बीच 47 मैच खेले गए, जिसमें भारत को 26 में और पाकिस्तान को 21 मैचों में जीत मिली.
Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम
13 मार्च 2004 को कैसा था भारत-पाकिस्तान का मैच
2004 में भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में पाकिस्तान का दौरा किया था. उस समय के तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय टीम से कहा था, सीरीज और दिल दोनों जीतकर लौटना. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला कराची में खेला गया था. जिसमें मैच आखिरी गेंद तक गया था और रोमांचक मुकाबले को भारत ने 5 रन से जीत लिया था. वीरेंद्र सहवाग (79), सचिन तेंदुलकर (28), राहुल द्रविड़ (99), सौरव गांगुली (45) और मोहम्मद कैफ (46) की पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. लेकिन पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 344 रन बना लिया था. आखिरी ओवर काफी रोमांचक था.
Also Read: पटना में बड़ी स्क्रीन पर लें क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का मजा, इन 17 जगहों पर हो रहा लाइव टेलीकास्ट
सौरव गांगुली ने आखिरी ओवर आशीष नेहरा को सौंपा
उस समय के कप्तान सौरव गांगुली ने आखिरी ओवर के लिए आशीष नेहरा को गेंद सौंपा था. नेहरा ने भी कप्तान के भरोसे को कायम रखा और आखिरी ओवर में 3 रन देकर मोइन खान का विकेट चटकाया था. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी. क्रीज पर शोएब मलिक और माईन खान जमे हुए थे. आखिरी ओवर में स्ट्राइक पर नावेद उल हसन थे. आशीष नेहरा ने पहली गेंद पर नावेद उल हसन को बीट कर दिया. फिर दूसरी गेंद पर हसन ने एक रन दिया और स्ट्रइक पर आए मोईन खान. तीसरी गेंद पर मोईन बीट हो गए फिर चौथी गेंद पर एक रन लेकर मोईन ने स्ट्राइक हसन को दिया. पांचवीं गेंद पर हसन ने एक रन देकर मोईन को स्ट्राइक पर भेजा. आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी. लेकिन आशीष नेहरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए मोईन को जहीर खान के हाथों कैच कराया.
Also Read: World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










