World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किया नंबर वन से बेदखल, प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर

Chennai: New Zealand’s Daryl Mitchell and Glenn Phillips exchange greetings after scoring the winning runs in the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match against Bangladesh, at M.A. Chidambaram Stadium, in Chennai, Friday, Oct. 13, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar) (PTI10_13_2023_000406A)
न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नंबर वन से बेदखल कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 134 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी और प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया था. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 अंक और +2.360 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है.
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 Points Table) में अबतक 11 मैच पूरे हो चुके हैं. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने हैट्रिक जीत दर्ज कर तहलका मचा दिया है. उसने 11वें मैच में शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंद डाला. वर्ल्ड कप में 2023 में न्यूजीलैंड की यह लगातार तीसरी जीत थी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर कब्जा कर लिया है. न्यूजीलैंड की टीम के तीन लगातार जीत के बाद 6 अंक हो गए हैं, जबकि उसका नेट रन रेट +1.604 है.
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को नंबर वन से किया बेदखल
न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नंबर वन से बेदखल कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 134 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी और प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया था. हालांकि अब दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 4 अंक और +2.360 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है.

न्यूजीलैंड की जीत के बाद भारत तीसरे स्थान पर
दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत के बाद भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ था और रोहित सेना नंबर दो से तीन पर पहुंच गई थी. हालांकि न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत के बाद भी भारत नंबर तीन पर बना हुआ है. भारत दो मैच जीतकर 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत का नेट रन रेट +1.500 है. जबकि प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर है. पाकिस्तान ने भी दो मैच जीते हैं और उसके 4 अंक और +0.927 नेट रन रेट है. इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में दो अंक और +0.553 नेट रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि एक मैच जीतकर दो अंक और -0.653 नेट रन रेट लेकर बांग्लादेश की टीम 6 नंबर पर पहुंच गई है.
Also Read: India vs Pakistan World Cup 2023: भारत को घर में हराना पाकिस्तान लिए मुश्किल चुनौतीप्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान सबसे नीचे
प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया 9वें, नीदरलैंड 8वें और श्रीलंका की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है. सभी चारों टीमों को वर्ल्ड कप में अबतक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है.
Also Read: India Vs Pakistan World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में टाइगर 3 का होगा जलवा, सलमान खान का ये है धांसू प्लानऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप 2023 का सफर आसान नहीं
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में आगे का सफर आसान नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत के हाथों 6 विकेट से हार मिलने के बाद दूसरे मैच में भी उसे दक्षिण अफ्रीका से 134 रनों की शर्मनाक हार मिली. जिससे अब उसके लिए आगे का सफर मुश्किलों भरा हो गया है. उसे आगे बढ़ने के लिए लगातार जीत की दरकार होगी. जबकि श्रीलंका की टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 102 रनों की हार मिली थी और दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 6 विकेट से हराया था. श्रीलंका को भी टूर्नामेंट में बने रहने के लिए लगातार जीत दर्ज करना होगा.
Also Read: Aus vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से रौंदा, कंगारुओं की दूसरी लगातार हारप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










