ePaper

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराया, ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम की

Updated at : 14 Aug 2023 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराया, ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम की

India's Tilak Varma walks off the field caught by bowler West Indies' Roston Chase during the fifth T20 cricket match at Central Broward Regional Park in Lauderhill, Fla, Sunday, Aug. 13, 2023. (AP/PTI)(AP08_13_2023_000296B)

ब्रैंडन किंग की नाबाद 85 रन की पारी और रोमारियो शेफर्ड के चार विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज ने रविवार को सीरीज के निर्णायक पांचवें वनडे में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इससे पहले, सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिससे भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए.

विज्ञापन
undefined

भारत को बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण रविवार को फ्लोरिडा में खराब मौसम से प्रभावित पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज से आठ विकेट से हारकर श्रृंखला 2-3 से गंवानी पड़ी.

undefined

वेस्टइंडीज ने इस तरह 2017 के बाद भारत के खिलाफ पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती है. अंतिम मैच की जीत में ब्रैंडन किंग स्टार रहे जिनकी नाबाद 85 रन की पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े थे. यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में सवश्रेष्ठ स्कोर भी है.

undefined

कप्तान हार्दिक पंड्या की टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी, लेकिन खिलाड़ी निर्णायक मुकाबले में लड़खड़ा गये. सूर्यकुमार यादव (61 रन) के अर्धशतक की मदद से टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए.

undefined

पिच पर स्ट्रोक्स लगाना आसान नहीं था, फिर भी सूर्यकुमार ने 45 गेंद की पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के जड़े. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की और किंग (55 गेंद) तथा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (47 रन, 35 गेंद, एक चौका, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 गेंद में 107 रन की भागीदारी से दो ओवर शेष रहते दो विकेट पर 171 रन बनाकर जीत हासिल की.

undefined

हार्दिक ने पावरप्ले में चार गेंदबाजों को आजमाया और पहली सफलता दिलायी अर्शदीप सिंह ने. और वेस्टइंडीज ने काइल मेयर्स (10 रन) विकेट दूसरे ओवर में गंवा दिया जिन्हें अर्शदीप ने मिडऑफ पर जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया. लेकिन पूरन और किंग ने वेस्टइंडीज के लिए पावरप्ले में छह छक्कों ओर तीन चौकों से एक विकेट गंवाकर 61 रन बनाए.

undefined

वेस्टइंडीज ने इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत 10 ओवर में एक विकेट पर 96 रन बना लिए थे. किंग ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल पर एक हाथ से लांग ऑफ पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके बाद आसमान में बिजली चमकने से खिलाड़ी मैदान से बाहर आ गये.

undefined

मैच में यह तीसरी बाधा थी और वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 117 रन था और टीम डकवर्थ लुईस पद्धति से आगे थी. डीएलएस के अनुसार इस समय बराबरी का स्कोर 91 रन होता. फिर जब मैच शुरू हुआ था तो चहल ने अपना ओवर पूरा किया.

undefined

तिलक वर्मा को गेंदबाजी पर लगाया गया जिन्होंने पूरन को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट लिया तथा पूरन और किंग के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की भागीदारी का भी अंत हुआ. इससे पहले भारतीय पारी के दौरान दो बारिश की आंख मिचौली होती रही जिससे दो बार मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा.

undefined

भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही. उसने पहले दो ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे. बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल (05) और दूसरे ओवर में शुभमन गिल (09) के विकेट लेकर भारत को दोहरे झटके दिये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola