IND vs SA: रांची वनडे में 1 माह के बच्चे का भी लगेगा टिकट, 25 नवंबर से होगी ऑफलाइन बिक्री

Updated:
विज्ञापन
IND vs SA: Indian Players

IND vs SA: Indian Players

IND vs SA: झारखंड की राजधानी रांची भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाेने वाले पहले वनडे के लिए पूरी तरह तैयार है. यह मुकाबला 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की टिकटें ऑफलाइन 25 नवंबर से मिलेंगी. ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग 21 नवंबर से शुरू हो जाएंगी. गोद वाले बच्चे के लिए भी टिकट लेना अनिवार्य होगा. बिना वैध टिकट के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

विज्ञापन

IND vs SA: रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए जेएससीए तैयार है. इस मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुक्रवार 21 नवंबर शुरू हो जायेगी. वहीं प्रशंसक ऑफलाइन टिकट 25 नवंबर से टिकट काउंटर से खरीद सकेंगे. दर्शक स्टेडियम के पश्चिम गेट के पास बने काउंटर से ऑफलाइन टिकट खरीद सकेंगे. काउंटर से टिकटों की बिक्री सुबह नौ बजे से शुरू होगी और शाम तीन बजे तक खरीदे जा सकेंगे. वहीं, ऑनलाइन टिकट ticketgenie.in ऐप पर बुक किये जा सकेंगे. गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जेएससीए प्रबंधन ने यह जानकारी दी. प्रेस कांफ्रेंस में जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडे, सह सचिव शाहबाज नदीम, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, जयकुमार सिन्हा, मनोज यादव मौजूद थे. IND vs SA Tickets for one-month-old babies necessary for Ranchi ODI offline sales starting from November 25

27 नवंबर को गुवाहाटी से रांची पहुंचेगी टीमें

दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी. इसका पहला मैच 30 नवंबर को रांची में होगा. इसके लिए दोनों टीमें 27 नवंबर को गुवाहाटी से रांची पहुंचेगी. इससे पहले गुवाहाटी में दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा. टीमें 28 और 29 नवंबर को निर्धारित समयों पर जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी. एक बार फिर वनडे टीम में दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिख सकते हैं. बीसीसीआई ने वनडे टीम की घोषणा अब तक नहीं की है. वनडे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है.

सुबह 10.30 बजे से होगी दर्शकों की इंट्री

दोनों टीमों के बीच दोपहर 1.30 बजे से डे-नाइट मैच खेला जायेगा. दर्शकों के लिए सुबह 10.30 बजे स्टेडियम के गेट खोल दिये जायेंगे. वहीं, दोपहर 3.30 बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. जेएससीए ने इस बार एक महीने के बच्चे के लिए भी टिकट अनिवार्य कर दिया है. मीडिया को बताया गया कि जो बच्चा गोद में भी होगा, उसका टिकट लेना होगा. बिना वैध टिकट के गोद वाले बच्चे को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मैच के दौरान पानी का बोतल और किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ लेकर स्टेडियम में जाने पर रोक होगी.

ड्रेसिंग रूम को नया रूप दिया गया

दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम को इस बार नया रूप दिया गया है. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में टीम के अब तक के सफर को जर्सी के माध्यम से दर्शाया गया है. जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम को ‘टीम इंडिया की जर्नी’ थीम पर बनाया गया है. वहीं मेहमान टीम के ड्रेसिंग रूम में उस टीम की जर्सी के अलावा डाइनिंग हॉल में टीम का पोस्टर लगाया गया है. चूंकि इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां खेलेगी, इसलिए ड्रेसिंग रूम में टीम की जर्सी और डाइनिंग हॉल में टेस्ट चैंपियनशिप की जीतवाला पोस्टर लगाया गया है. इसी प्रकार आगे होने वाले मैचों के दौरान आनेवाली मेहमान टीमों की जर्सी व पोस्टर लगाये जायेंगे.

ये भी पढ़ें…

India A vs South Africa A Unofficial ODI: दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी मुकाबले में दर्ज की जीत, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SA: गिल की जगह नंबर 4 पर ये खिलाड़ी करेगा बल्लेबाजी, कप्तान का होगा फिटनेस टेस्ट

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola