IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने राजकोट में पहला टी-20 आई अर्धशतक बनाकर तोड़ा एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड

Rajkot: Indian batsman Dinesh Karthik plays a shot during the 4th T20 cricket match between India and South Africa, at Saurashtra Cricket Association Stadium, in Rajkot, Friday, June 17, 2022. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI06_17_2022_000244B)
शुक्रवार को राजकोट में दिनेश कार्तिक ने एक तेज अर्धशतक बनाकर टीम इंडिया की जीत में बहुत बड़ा योगदान किया. यह टी-20 आई में कार्तिक का पहला अर्धशतक है. कार्तिक टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के दम पर राजकोट में चौथे टी-20 आई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हरा दिया. दिनेश कार्तिक पुरुषों के टी-20 आई क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 37 वर्षीय ने अपने 36वें टी-20 आई मैच में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना पहला अर्धशतक लगाया.
दिनेश कार्तिक ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रही 5 मैचों की सीरीज के चौथे टी-20 आई में अंतिम ओवरों में बीस्ट मोड में जाने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर आक्रमण किया. उन्होंने केवल 27 गेंदों में 55 रन बनाये. कार्तिक ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से अपनी पारी में दो छक्के और नौ चौके लगाये. दिनेश कार्तिक ने अपने उप-कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ एक महत्वपूर्ण समय में 65 रनों की साझेदारी की.
Also Read: IND vs SA: दिनेश कार्तिक ने 37 साल की उम्र में ठोका टी-20 अर्धशतक, पारी के बाद ऐसे किया सेलिब्रेट, PICS
भारत ने पहले 10 ओवरों में 56 रन बनाए और आखिरी 10 ओवरों में 113 रन जोड़े. कार्तिक और हार्दिक ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण पर धावा बोल दिया था. कार्तिक ने ड्वेन प्रीटोरियस के खिलाफ भारतीय पारी के अंतिम ओवर में शानदार छक्का लगाकर अपना पहला टी-20 अर्धशतक पूरा किया. कार्तिक खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज बन गये. उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 साल की उम्र में अपना दूसरा टी20 अर्धशतक बनाया था.
37 साल, 16 दिन – दिनेश कार्तिक – बनाम दक्षिण अफ्रीका – 2022.
36 साल, 229 दिन – एमएस धोनी – बनाम दक्षिण अफ्रीका – 2018.
35 साल और एक दिन – शिखर धवन – बनाम ऑस्ट्रेलिया – 2020.
Also Read: Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने टी20 में 15 साल बाद जमाया अर्धशतक, 37 की उम्र में मचा रहे कोहराम
टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. जब भारत ने पारी के 13वें ओवर में कप्तान ऋषभ पंत को 17 रन पर खो दिया था. तब दिनेश कार्तिक को क्रीज पर भेजा गया. कार्तिक ने हार्दिक पांड्या के साथ न केवल लड़खड़ाती पारी को संभाला बल्कि एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. हार्दिक और कार्तिक दोनों ने अंतिम 5 ओवरों में कार्यभार संभाला और भारत ने अपनी आखिरी 30 गेंदों में 74 रन बनाकर 169 का कुल बनाया.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, टेक-ऑटो, बॉलीवुड, बिजनेस, क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. हर दिन की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड कीजिए
प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




